Fact check:क्या होली पर अटल टनल में हुई थी रंगीन आतिशबाजी, जानें सच
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक टनलनुमा इमारत के पास शानदार आतिशबाजी और रंगीन धुंआ उठता दिख रहा है। इसे बताया जा रहा है कि, यह हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग में मनाई गई होली की का शानदार नजारा है। फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, हैप्पी हैप्पी होली..अटल टनल रोहतांग हिमाचल प्रदेश। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। वीडियो सऊदी अरब में किंग अब्दुलअजीज सेंटर फॉर वर्ल्ड कल्चर का है। वीडियो 2018 से इंटरनेट पर है और इसका होली से बिल्कुल कोई ताल्लुक नहीं है। वीडियो को इसी तरह के दावों के साथ फेसबुक पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। हमने इस वीडियों की पड़ताल रिवर्स इमेज सर्च की।
सर्च में हमने पाया कि एक यूट्यूबर ने इसे पिछले साल कैप्शन के साथ साझा किया था, किंग अब्दुलअज़ीज़ सेंटर फॉर वर्ल्ड कल्चर खोबर में रंगीन आतिशबाजी। इस कीवर्ड से जब हमने गूगल सर्च की तो हमने कई और वीडियो और तस्वीरें इस इमारत से जुड़ी हुई मिली। रियाद के प्रिंस अब्दुल्ला बिन खालिद अल सऊद ने 28 अक्टूबर, 2018 को ट्विटर पर इस वायरल क्लिपिंग का हिस्सा साझा किया था।
किंग अब्दुलअज़ीज़ सेंटर फॉर वर्ल्ड कल्चर, जिसे इथ्रा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें संग्रहालयों, पुस्तकालय और थिएटर और प्रदर्शनी हॉल शामिल हैं। यह सऊदी अरब के धहरान शहर में स्थित है। वहीं अगर अटल टनल की बात करें, तो उसकी संरचना इससे एकदम अलग है। वह जहां चारों ओर पहाड़ों से घिरी हुई है, तो वहीं वायरल क्लिप में ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। हमारी पड़ताल में ये वीडियो फर्जी साबित हुआ है।

Fact Check
दावा
हिमाचल के रोहतांग की अटल टनल में मनाई गई होली
नतीजा
हमारी पड़ताल में ये वीडियो फर्जी साबित हुआ है












Click it and Unblock the Notifications