क्या अमेरिका में 85 प्रतिशत मास्क पहनने वाले हुए कोरोना संक्रमित? जानिए ट्रंप के वायरल दावे का सच
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी काल में सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार भी गर्म है। दुनिया में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है जबकि दूसरे नंबर पर भारत है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर मास्क पहनने से कतराते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के फैलाव का कारण मास्क को बताया, ट्रंप ने कहा कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने पाया कि मास्क पहनने वाले सभी लोगों में से 85 प्रतिशत में कोरोना संक्रमण मिला है।
Recommended Video

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों का हवाला देते हुए दो दिन में कई बार इस तरह के आंकड़ों के साथ कोरोना संक्रमण के फैलने का दावा कर चुके हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि ट्रंप का दावा पूरी तरह गलत है। सितंबर में जारी एक अध्ययन में सीडीसी के ने मास्क पहनने वाले 85 फीसदी लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की बात नहीं कही है। सीडीसी को वास्तव में इस बात की भी जानकारी नहीं है कि जो लोग मास्क पहनते हैं, उनमें से कितने लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसलिए किसी आंकड़े पर नहीं पहुंचा जा सकता।
यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या ट्रंप को दी जा रही है रूस में बनी वैक्सीन, जानिए दावे का सच
इसके उलट, सीडीसी की रिपोर्ट में उन 154 लोगों के व्यवहार को देखा गया जिन्होंने जुलाई महीने में देश भर में कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। इसके अलावा उन 160 लोगों की भी जानकारी दी गई है जिनकी जुलाई में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अध्ययन में पाया गया कि उन 154 लोगों में से 85 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने अपनी बीमारी की शुरुआत से 14 दिन पहले या तो हमेशा मास्क पहना था। बता दें कि ट्रंप ने दावा किया है उसका 85 फीसदी का आंकड़ा यहीं से आता है। अध्ययन में 160 लोगों में से जिन्होंने नकारात्मक परीक्षण किया था, हालांकि, 88.7 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने हमेशा या अक्सर मास्क पहना था। तो इस अध्ययन से ये साफ पता चलता है कि जो मास्क पहनते हैं या नहीं पहनते हैं उनमें कोरोना संक्रमण का कोई निश्चित आंकड़ा है।

Fact Check
दावा
डोनाल्ड ट्रंप का दवा मास्क पहनने वाले 85 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित।
नतीजा
अमेरिका की सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में नहीं दिया ऐसा कोई आंकड़ा।
Rating
-
Iran US War: 100 डॉलर पार पहुंचा तेल तो ट्रंप बोले- ‘यह छोटी कीमत', जंग रुकने की अब कोई उम्मीद नहीं! -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
Iran Vs America: ट्रंप का 'तेल लूटने' का मास्टरप्लान लीक! अमेरिकी सांसद ने सरेआम खोला युद्ध का काला राज -
Iran New Supreme Leader: ट्रंप के 'रिजीम चेंज' प्लान का अंत! खामेनेई के बेटे की ताजपोशी, अब क्या होगा? -
Parliament Today: संसद में गूंजेगा 'ईरान-अमेरिका', लोकसभा में बोलेंग विदेश मंत्री, क्या है विपक्ष की तैयारी -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव?












Click it and Unblock the Notifications