Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vote Chori: अमेरिका से सीधे BJP को वोट देने Bihar पहुंचीं Priyanka Chopra? तय की 13,700KM की दूरी? जानें सच

FACT CHECK- Bihar Election 2025 Vote Chori: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की 64.46% वोटिंग के बीच 'वोट चोरी' का विवाद सोशल मीडिया पर तूल पकड़ चुका है। राहुल गांधी के हरियाणा वाले फर्जी वोटर्स के आरोपों के बाद पुणे की वकील उर्मि की सेल्फी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, और अब बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) की स्याही लगी उंगली वाली तस्वीर वायरल हो रही है।

दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में रहने वाली प्रियंका ने BJP उम्मीदवार को सपोर्ट करने के लिए 13,700 किमी की दूरी तय कर बिहार में वोट डाला। लेकिन Oneindia Hindi ने इसका फैक्ट चेक किया। इसमें साफ हो गया कि यह 2019 लोकसभा चुनाव की मुंबई वाली पुरानी सेल्फी है। प्रियंका न तो बिहार पहुंचीं, न ही BJP को वोट दिया। आइए, वायरल पोस्ट, दावों और तथ्यों करीब से जानें...

Bihar Election 2025 Vote Chori

Priyanka Chopra Travelled Bihar To Vote BJP?: '13700 किमी का सफर' का सच क्या?

6 नवंबर 2025 को X (पूर्व ट्विटर) पर शिल्पा नामक यूजर ने प्रियंका की स्याही लगी उंगली वाली सेल्फी शेयर की। कैप्शन:- 'भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए 13700 किलोमीटर का सफर तय किया! क्या आपने अभी तक वोट दिया है?' इसके बाद एक कमेंट किया- इसमें सामुदायिक टिप्पणियां जोड़ने वालों के लिए 2 मिनट का मौन! इस पोस्ट पर ट्रेल लग गई। लोगों ने भी इसे री-पोस्ट किया। वहीं, TMC (त्रिणमूल कांग्रेस) ने रीट्वीट कर कहा:- 'ये पैसे वाले जोकर लोगों को गुमराह करते हैं। 6 साल पुरानी प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पोस्ट करके कह रहे हैं कि उसने BJP को वोट दिया।'

वहीं, एक अन्य एक्स यूजर सुपरस्टार राज (@SuperStarRaj) ने लिखा:- 'इकोसिस्टम जमीन तैयार कर रहा है... अगर बिहार NDA जीतता है तो वे कहेंगे Urrmi और Shilpa और दूसरे लोग कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदार हैं... ब्राजील की लड़की की तरह पुणे और बंगाल की लड़कियों का इस्तेमाल VoteChori के लिए किया!' दूरी का आंकड़ा (13,700 किमी) लॉस एंजिल्स से पटना का अनुमानित है, जो दावे को सनसनीखेज बनाता है।

Priyanka Chopra Viral Selfie Fact Check: दावा 100% फर्जी- 2019 की मुंबई वाली सेल्फी, प्रियंका अमेरिका में हैं

  • सेल्फी की उम्र?: यह फोटो 29 अप्रैल 2019 की है, जब प्रियंका ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोट डाला। उनके आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट:- 'यही वो पल है जो मायने रखता है... हर वोट एक आवाज है जो मायने रखती है।'

  • रिवर्स इमेज सर्च (Google/TinEye) से पुष्टि: यह 2019 की ही है, बिहार 2025 से कोई लेना-देना नहीं। प्रियंका ने कभी BJP का समर्थन नहीं किया- वे न्यूट्रल रहती हैं, और 2019 में भी वोटिंग को 'डेमोक्रेसी' का प्रतीक बताया था।
  • दूरी का झूठ: प्रियंका 2018 से पति निक जोनास के साथ लॉस एंजिल्स (Encino, कैलिफोर्निया) में रहती हैं। उनका आलीशान मॉडर्न फार्महाउस (20,000 sq ft, 7 बेडरूम, 11 बाथरूम, इनफिनिटी पूल) US$20 मिलियन (करीब ₹144 करोड़) का है। 2024 में मोल्ड (फंगस) की समस्या से शिफ्ट हुईं, लेकिन 2025 में फिर लॉस एंजिल्स में ही हैं। हाल ही में 1 नवंबर 2025 को X पर हेलोवीन फैमिली फोटो शेयर की:- घर लौटे ठीक समय पर ट्रिक-ऑर-ट्रीटिंग के लिए।

पुराने विवादों का कनेक्शन: ब्राजीलियन 'मिस्ट्री गर्ल' और पुणे वाली सेल्फी भी फेल

यह पहला केस नहीं। 5 नवंबर को राहुल ने हरियाणा में 'H-Files' से दावा किया:- ब्राजीलियन मॉडल की फोटो 22 नामों से 22 बार वोट। लेकिन FACT CHECK: 18-20 साल पुरानी स्टॉक फोटो (लारिसा नेरी की), अनस्प्लैश पर फ्री। लारिसा ने कहा: 'मजाक लगा, लेकिन डर गई। क्या पागलपन?'

  • पुणे वाली उर्मि की सेल्फी भी 2024 महाराष्ट्र लोकसभा की-बिहार मोटिवेशन के लिए शेयर की, लेकिन विपक्ष ने 'बहुराज्यीय वोट' का दावा किया। उर्मि:- 'सिर्फ प्रेरणा थी, महाराष्ट्र में वोट किया।'

कांग्रेस का बड़ा कैंपेन: 65 लाख नाम कटे, SIR पर सवाल-लेकिन ECI ने खारिज किया

कांग्रेस ने 'वोटचोरी.इन' कैंपेन (10 अगस्त से) चला रखा है। प्रियंका गांधी ने 5 नवंबर को वाल्मीकि नगर/चनपटिया रैलियों में कहा: 'SIR से 65 लाख वोटर (ज्यादातर महिलाएं) गायब। ब्रिटिश राज जैसा!' राहुल ने हरियाणा का हवाला देकर बोले:- 'बिहार में भी वही सिस्टम।' दावे: जामुई में 1 पते पर 247 वोटर, मुजफ्फरपुर में 269।

  • ECI का जवाब: SIR पारदर्शी, कांग्रेस ने खुद 89 लाख नाम कटवाने के लिए क्लेम दिए। बिहार के पहले चरण के मतदान में 64.46% टर्नआउट, 143 शिकायतें सुलझीं-कोई फ्रॉड नहीं।

FACT CHECK रिपोर्ट-फर्जी दावे, लोकतंत्र पर भरोसा रखें

  • क्लेम: प्रियंका ने अमेरिका से बिहार में BJP को वोट दिया-फेल। 2019 मुंबई सेल्फी, वे लॉस एंजिल्स में हैं।
  • सच्चाई: ये वायरल अफवाहें हार के डर से हैं। बिहार में 64.46% वोटिंग 'लोकतंत्र का उत्सव'। दूसरे चरण (11 नवंबर) से पहले सतर्क रहें, अफवाहों से न भटकें। नतीजे 14 नवंबर को-तब सच्चाई खुलेगी।

ये भी पढ़े- Rahul Gandhi Mystery Girl: राहुल की 'ब्राजीलियन मिस्ट्री गर्ल' आईं सामने, खुद बताया असली नाम, बोली-'पागलपन'

Fact Check

दावा

प्रियंका चोपड़ा 13,700KM की दूरी तय कर बिहार में BJP को वोट डालने पहुंची?

नतीजा

प्रियंका की 6 साल पुरानी मुंबई वोटिंग सेल्फी को गलत तरीके से पेश किया गया।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+