Fact check: 'आप लोगों के साथ भविष्य में कोई समझौता संभव नहीं...' जानिए नीतीश ने किसके लिए कही यह बात?
पटना, अगस्त 10। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से एनडीए का साथ छोड़ने का ऐलान किया है तभी से सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर भाजपा के समर्थक लगातार यह दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार ने एक समय कहा था कि वो कभी आरजेडी से हाथ नहीं मिलाएंगे, फिर चाहे वो मिट्टी में ही क्यों ना मिल जाएं और अब उन्होंने आरजेडी के साथ ही मिलकर सरकार बना ली है।

वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं नीतीश कुमार?
इंटरनेट पर इस वीडियो को भाजपा समर्थक लगातार शेयर और वायरल कर रहे हैं और नीतीश कुमार को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। 28 सेकेंड के इस क्लिप में नीतीश कुमार राजभवन के अंदर खड़े होकर भाषण दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है,"इसके बाद किसी भी परिस्थिति में लौटकर जाने का सवाल ही नहीं बनता... हम जिंदा रहें या मिट्टी में मिल जाये आप लोगों के साथ कोई समझौता भविष्य में संभव नहीं है, बिल्कुल भी संभव नहीं, क्योंकि आपने भरोसे को तोड़ा है।"

जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई?
नीतीश कुमार के इस वीडियो को शेयर करने वालों का दावा है कि उन्होंने यह बातें लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के लिए कही है, लेकिन आपको इस वीडियो की सच्चाई जरूर जान लेनी चाहिए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश कुमार का यह वीडियो करीब 8 साल पुराना है और इसमें वो आरजेडी पर नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल रहे हैं। नीतीश के इस वीडियो को आरजेडी ने साल 2019 में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया था।

वीडियो के साथ क्या था ट्वीट में?
आरजेडी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी और संघ पर निशाना साधा था। वीडियो के साथ पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा था, ''जब पलटू राम ने कहा था कि कभी पलटी मार कर संघ-भाजपा से हाथ नहीं मिलाएँगे!
पर पलटू ठहरे पलटू!
सो पलटू राम पलटी मार ही लिए!
आपको बता दें कि यह वो समय था, जब नीतीश कुमार ने आरजेडी से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। नीतीश कुमार 2017 में फिर आरजेडी से नाता खत्म कर बीजेपी के साथ आ गए थे।

Fact Check
दावा
Video shows Nitish Kumar saying that he would rather bury himself in the soil than join hands with the Rashtriya Janata Dal.
नतीजा
The original video dates back to February 18, 2014. In it, Nitish Kumar was not attacking the RJD. Rather, he was calling out the BJP and the NDA.












Click it and Unblock the Notifications