शर्मनाक! Balasore रेल हादसे को भी धार्मिक चश्मे से देख रहे ट्रोलर्स, 'मस्जिद वाले दावे की पोल खुली, Fact Check
Balasore Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे को कुछ लोग धर्म के नजरिए से देख रहे हैं। हादसे के पास एक इस्कॉन मंदिर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे बताया जा रहा है कि यह एक मस्जिद है।

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे को लेकर सांप्रदायिक रंग देने शुरू हो गए हैं। यह शर्मनाक है कि इतने भीषण हादसे पर भी कुछ लोगों को धार्मिक चश्मा नहीं उतरा। इस हादसे को भी धर्म के नजरिए से देख रहे हैं। इसको लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस बीच दुर्घटना स्थल के पास एक इस्कॉन मंदिर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह एक मस्जिद है।
इस तस्वीर को हिंदी कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि ट्रेन हादसा शुक्रवार को हुआ था और दुर्घटनास्थल पर एक बड़ी मस्जिद मौजूद है। बाकी आप समझदार हैं। जब इसका फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि यह दावा झूठा है। एक मस्जिद दुर्घटनास्थल के ठीक बगल में है। वायरल पोस्ट में एक तीर से हाइलाइट की गई संरचना वास्तव में एक इस्कॉन मंदिर को दर्शाती है।
दुर्घटनास्थल पर क्लिक की गई तस्वीरों की तुलना की गई तो पता चला कि वायरल तस्वीर में हाइलाइट की गई इमारत मस्जिद की तरह नहीं दिखती, बल्कि एक मंदिर को दिखाती है। बता दें कि ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर से रेल हादसा काफी भयावह हो गया। 17 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे 280 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं।
हालांकि, इस बीच रेलवे कर्मचारियों और रेस्क्यू वर्कर्स ने पटरी दोबारा बहाल कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे के चंद घंटे बाद बालासोर पहुंचे और 50 घंटों से अधिक समय से ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 51 घंटे से भी कम समय में ट्रैक रिस्टोर कर लिए गए। खास बात ये कि जब पहली गाड़ी उसी ट्रैक पर दौड़ी तो रेल मंत्री लोको पायलट का अभिवादन करने के अलावा शुक्र अदा करने के अंदाज में दोनों हाथ जोड़ते दिखे।

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications