Fact check: क्या वायरल हो रहा वीडियो दिलीप कुमार के आखिरी पलों का है? जानें सच
नई दिल्ली, जुलाई 08: बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार ने लंबी बीमारी से जूझने के बाद 07 जुलाई को अंतिम सांस ली। बुधवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी सायरा बानो उन्हें कुछ खिला रहीं हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये उनका आखिरी पलों का वीडियो है।

2.13 मिनट की क्लिप को कैप्शन दिया गया है, "दिलीप कुमार अस्पताल के अंदर आखिरी वीडियो उनके जाने से पहले सायरा बानो जी उन्हें खाना खिला रही हैं। वन इंडिया ने जब वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि यह वीडियो 2013 का है। यह वीडियो तब शूट किया गया था जब उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद 15 सितंबर 2013 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका गंभीर हृदय संक्रमण का इलाज किया था।
हमने इस वीडियो के की फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह वीडियो दिलीप कुमार के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल पर भी 22 सितम्बर 2013 को अपलोडेड मिला। डिस्क्रिप्शन में लिखा गया था कि वीडियो एक दिन पहले, यानी 21 सितम्बर 2013 का है। यह साफ़ है कि वीडियो लीलावती हॉस्पिटल का है और पुराना है। यह वीडियो दिलीप कुमार के आखिरी पलों का नहीं है।
आपको बता दें कि लंबे वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरा देश गमगीन है। जानकारी के अनुसार दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार शाम राजकीय सम्मान के साथ मुंबई स्थित जुहू कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा गया।

Fact Check
दावा
वीडियो दिलीप कुमार के अंतिम समय का है।
नतीजा
यह वीडियो तब शूट किया गया था जब उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद 15 सितंबर 2013 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications