कार्टून: बापू की जयंती पर मोदी के ऐलान से अब जनता को हुई अपने नेताजी की फिक्र
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों से कहा है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में गांधी जयंती से पटेल जयंती तक 150 किमी की पदयात्रा करेंगे। सांसदों को हर 15 किमी की पदयात्रा करनी होगी। बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी जानकारी दी। ये बैठक मंगलवार को हुई थी। इसी मुद्दे पर आज का ये कार्टून

पीएम मोदी ने सभी सांसदों से कहा है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से पटेल जयंती (31 अक्टूबर) तक 150 किमी की पदयात्रा करेंगे, इसके लिए वे छोटे-छोटे ग्रुप बनाएंगे। इस दौरान वे सभी बूथों को कवर करेंगे। इस यात्रा के लिए पार्टी के राज्यसभा सांसदों को हाईकमान की तरफ से क्षेत्र तय किए जाएंगे। पदयात्रा के दौरान सभी सांसद महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार-प्रसार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications