करते हैं आपसे बहुत प्यार, इस जन्म में नहीं करेंगे इस्तीफा स्वीकार- केजरीवाल

नई दिल्ली। आशुतोष ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन इस्तीफा देकर शुर्खियों में आए आषुतोष की इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस जन्म में तो इस्तीफा मंजूर नहीं होगा। दिल्ली के चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आशुतोष पिछले कुछ दिनों से पार्टी प्रेस कांफ्रेंस और कई कार्यक्रमों से अपने आपको दूर रखे हुए थे, लेकिन आज उन्होंने इस्तीफा की घोषणा कर सभी को चौंका दिया।

इस जन्म में नहीं करेंगे इस्तीफा स्वीकार- केजरीवाल

केजरीवाल ने आशुतोष के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हम कैसे कभी आपका इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। ना, इस जन्म में तो नहीं।' वहीं, एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने अपने साथ आशुतोष की एक फोटो शेयर करते हुए कहा, 'सर , हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।'

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि AAP के साथ मेरी यात्रा खत्म हुई। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैंने पार्लियामेंट अफेयर्स कमेटी (PAC) से गुजारिश की है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। यह बेहद निजी है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद फिलहाल आशुतोष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: आशुतोष का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, बोले- निजी कारणों से छोड़ रहा पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+