आशुतोष का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, बोले- निजी कारणों से छोड़ रहा पार्टी
Recommended Video

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आशुतोष ने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताएं हैं और पीएसी से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। आशुतोष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ उनका सफर शानदार रहा लेकिन किन्ही कारणों से वो पार्टी छोड़ रहे हैं। आशुतोष पत्रकारिता से राजनीति में आए थे।

आशुतोष 2014 में पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आए थे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर राजनीति में आने की बात कही थी। पिछले चार साल से पार्टी के साथ जुड़े थे। 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर उन्होंने दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वो हार गए थे।
ऐसा भी खबरें हैं कि आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा न भेजे जाने की वजह से वह नाराज चल रहे थे और इसको लेकर उनकी केजरीवाल के साथ तल्खी चल रही थी। आशुतोष ने आगे के अपने राजनीतिक करियर को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। उन्होंने सिर्फ व्यक्तिगत कारणों से आप छोड़ने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications