बेटी-दामाद ने म्यूजिक टीचर की हत्या कर शव को 300 KM दूर MP के ढाबे में जलाया , 4 महीने बाद अंगूठी से खुला राज
Daughter-in-law murders music teacher
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चार महीने पहले हाईवे के पास एक म्यूजिक टीचर की जली हुई लाश बरामद हुई थी। वारदात की जांच में जुटी पुलिस ने अब घटना में बड़ा खुलासा किया है। महाराष्ट्र के म्यूजिक टीचर की हत्या मामले में बैतूल पुलिस ने उसके बेटी और दामाद को गिरफ्तार किया है।
जला हुआ शव 15 फरवरी को बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बंद पड़े ढाबे के बाथरूम से बरामद हुआ था। जला हुआ शव लेकर दोनों कार में घूमते रहे हैं। अंगूठी की वजह से पूरे कांड से पर्दा उठा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हाईवे के टोल प्लाजा और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उसमें पुलिस को एक संदिग्ध सफेद रंग की कर दिखाई दी। जांच की तो पता चला कि वो गाड़ी महाराष्ट्र की रहने वाली किरन कावले नाम की महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है।
आगे की जांच में पता चला कि किरन का पति पुरुषोत्तम कावले पिछले चार माह से गुमशुदा है। वो पेशे से एक म्यूजिक टीचर था। जले हुए शव से पुलिस को एक अंगूठी बरामद हुई थी। किरन ने बताया कि वो अंगूठी पुरोषोत्तम की ही है। साफ हो गया कि ढाबे में मिला शव म्यूजिक टीचर का ही था।
पुलिस के जानकारी मुताबिक पुरुषोत्तम शराब पीने का आदी था और अक्सर लोगों से पैसे उधार लेता था। उससे परेशान होकर उसकी पत्नी, अपनी बेटी मोनिका के घर रहने लगी थी।
13 फरवरी को पुरुषोत्तम की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो मोनिका अपने पति राहुल के साथ पिता से मिलने गोरेगांव गई थी। वापस घर लौटकर अपनी मां को बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब नहीं थी बल्कि उन्होंने शराब पी हुई थी। बताया कि नशे की हालत में पिता ने झगड़ा करके दोनों से वापस जाने को कह दिया। ये बात जानकर पुलिस ने बेटी-दामाद को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

पुलिस के जानकारी अनुसार, 13 फरवरी को जब मोनिका अपने पिता से मिलने गई थी तो उनके बीच कहासुनी और मारपीट हई थी। उसी दौरान पुरुषोत्तम की मौत हो गई। आरोप है कि मोनिका ने अपने पति के साथ मिलकर पिता की लाश को गाड़ी के डिग्गी में डाला और उसे लेकर मध्य प्रदेश के बैतूल पहुंच गए। फिर उन्होंने कथित तौर पर सुनसान जगह पर बंद पड़े ढाबे में लाश को पेट्रोल डालकर जला दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications