भोजपुरी फिल्म 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहा 2' का ट्रेलर रिलीज, छठ महापर्व के आस्था की दिखेगी कहानी

He Chhathi Maiya Hamar Mansa Puraiha 2 Trailer Out: छठ महापर्व की भक्ति, परंपराओं और पारिवारिक भावनाओं को पर्दे पर उतारने के लिए भोजपुरी सिनेमा एक बार फिर खास पेशकश लेकर आया है। विक्रांत सिंह राजपूत और मणि भट्टाचार्य स्टारर फिल्म 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहा 2' का ट्रेलर दिवाली के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर एडवाइज भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जारी हुआ है, जिसके बाद से इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहऽ 2' का ट्रेलर रिलीज
करीब 3 मिनट 12 सेकंड के इस ट्रेलर में छठी मईया की महिमा के साथ पारिवारिक रिश्तों, आस्था और मनोरंजन का मेल देखने को मिलता है। फिल्म को छठ महापर्व की भावनाओं और उससे जुड़ी मान्यताओं के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है।

He Chhathi Maiya Hamar Mansa Puraiha 2

विक्रांत सिंह राजपूत और मणि भट्टाचार्य निभाएंगे मुख्य भूमिका

'हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहऽ 2' में विक्रांत सिंह राजपूत और मणि भट्टाचार्य मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इनके साथ श्रद्धा नवल, प्रेम दुबे, भोपी सिंह, स्वीटी सिंह राजपूत और रूपा सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं, अभिनेत्री यामिनी सिंह फिल्म में खास मेहमान भूमिका निभाती नजर आएंगी। ट्रेलर में छठ पूजा से जुड़ी आस्था और पारिवारिक भावनाओं को प्रमुखता दी गई है। मेकर्स की कोशिश है कि फिल्म के जरिए दर्शक इस महापर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक अहमियत को महसूस कर सकें।

विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया छठ महापर्व का महत्व

-फिल्म को लेकर अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि छठ महापर्व बिहार और पूर्वांचल के लोगों की आस्था से बेहद गहराई से जुड़ा हुआ है। इस पर्व के साथ लोगों की भावनाएं, पारिवारिक परंपराएं और विश्वास जुड़े हैं।

-एक्टर के मुताबिक फिल्म के माध्यम से दर्शकों को छठ पूजा की परंपराओं, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसे खास तौर पर छठ स्पेशल फिल्म के रूप में तैयार किया गया है, ताकि दर्शक त्योहार के माहौल से जुड़ाव महसूस कर सकें।

छठी मईया की भक्ति को पर्दे पर लाने की कोशिश

इस फिल्म का निर्देशन अजित कुमार ने किया है जबकि इसकी कहानी और लेखन की जिम्मेदारी प्राण नाथ ने संभाली है। फिल्म के सह-निर्माता अथर्व नाहर हैं और शिवम सिंह ने कार्यकारी निर्माता के तौर पर काम किया है। फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है जबकि इसके गीत प्यारे लाल यादव (कवि जी) ने लिखे हैं। संगीत और गीतों के जरिए छठ महापर्व की भक्ति और पारंपरिक रंग को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।

मेकर्स का उद्देश्य छठ की संस्कृति को दर्शकों तक पहुंचाना

-फिल्म के सह-निर्माता अथर्व नाहर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक महत्व को भोजपुरी सिनेमा के जरिए लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि छठ बिहार और पूर्वांचल के लोगों के जीवन और भावनाओं से जुड़ा पर्व है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को पसंद करेंगे और इसके जरिए छठी मईया की भक्ति के साथ इस त्योहार की खूबसूरती को भी महसूस कर पाएंगे।

-ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज पर है। भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और मनोरंजन को साथ लेकर चलने वाली 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहऽ 2'को छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी दर्शकों के लिए विशेष पेशकश के तौर पर तैयार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+