'समय देखे बिना करें पढ़ाई, सोशल मीडिया...', JEE एडवांस्ड के टॉपर वेद लाहोटी ने बताया सफलता का गुरुमंत्र
Ved Lahoti JEE Advanced Topper: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT-M) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced Exam) 2024 के परिणाम जारी किए हैं।
जेईई एडवांस के नतीजों के साथ, आईआईटी मद्रास ने आधिकारिक वेबसाइट पर टॉपर्स की सूची भी प्रकाशित की। टॉपर्स की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी का है। वेद ने 360 अंकों की परीक्षा में 355 अंक पाए हैं।
यह भी देखें: JEE Advanced Result 2024: जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी, 360 में से 355 अंकों के साथ वेद लाहोटी ने किया टॉप

26 मई को आयोजित की गई जेईई एडवांस 2024 परीक्षा के दोनों पेपर 1 और 2 में कुल 1,80,200 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा में 48,248 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 7,964 महिला उम्मीदवार हैं।
मीडिया से बात करते हुए वेद ने अपने सफलता के रहस्यों का खुलासा करते हुए बताया कि पड़ते वक्त वो समय की सीमा पर कभी भी ध्यान नहीं देते थे। साथ ही उन्होंने अन्य एस्पिरेंट्स को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।
जेईई एडवांस्ड 2024 के टॉप रैंकर वेद लाहोटी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "...मैंने पढ़ाई के दौरान कभी घड़ी नहीं देखी। मैंने गुणात्मक अध्ययन पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। मैंने खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा क्योंकि यह समय की बर्बादी है। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि उम्मीदवारों को अपने परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और अपने शिक्षकों की मदद लेनी चाहिए..."
#WATCH | Kota, Rajasthan: Top ranker of JEE (Advanced) 2024, Ved Lahoti says "...I never saw the clock while studying. I focused more on qualitative study. I kept myself away from social media because it is a waste of time. I just want to say that the aspirants should stay in… https://t.co/1tLNz9Tpbl pic.twitter.com/XKXEaRj1BS
— ANI (@ANI) June 9, 2024
बता दें, आईआईटी बॉम्बे जोन की उम्मीदवार द्विजा धर्मेशकुमार पटेल 332 अंकों के साथ महिला टॉपर हैं।
जेईई एडवांस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आईआईटी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे जो संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) द्वारा आयोजित की जाएगी। वे उम्मीदवार जो जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके और जिन्होंने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन एडवांस परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे, वे अभी भी जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, लेकिन एनआईटी+ प्रणाली के तहत।
यह भी देखें: मिलिए इस खूबसूरत IPS से, जिसने तीसरी बार में UPSC किया क्रैक, खूबसूरती में देती है मॉडलों को मात
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications