UPTET में 60,000 अभ्यर्थियों का रिजल्ट हुआ इनवैलिड, 150 के पार पहुंचे नॉर्मलाइज्ड स्कोर, आयोग ने क्या दी सफाई?

UPTET 2026 Result Update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परेशान हैं। करीब 60 हजार अभ्यर्थियों का परिणाम अस्वीकृत कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी रिजल्ट में इसके पीछे अमान्य रोल नंबर, प्रश्नपत्र बुकलेट नंबर भरने में गलती और दूसरी वजहें बताई गई हैं।

रिजल्ट में इस तरह की समस्या सामने आने के बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। दर्जनों उम्मीदवारों ने गुरुवार को चयन आयोग के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, हजारों अभ्यर्थियों ने अपनी शिकायत और मांग को लेकर प्रत्यावेदन भी भेजे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने रिजल्ट जारी होने से पहले भी आयोग के सामने अपनी समस्या रखी थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।

UPTET 2026 Result Controversy

करीब 60 हजार रिजल्ट क्यों हुए अस्वीकृत?

UPTET 2026 के परिणाम में करीब 60 हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट अस्वीकृत हुआ है। आयोग ने इसके लिए अमान्य रोल नंबर, प्रश्नपत्र बुकलेट संख्या और OMR से जुड़ी दूसरी गलतियों को वजह बताया है। इस फैसले से उन उम्मीदवारों की चिंता बढ़ गई है, जिन्हें लगता है कि छोटी मानवीय गलती के कारण उनका पूरा परिणाम प्रभावित हुआ है। कई अभ्यर्थियों का दावा है कि आंसर की के हिसाब से उनके अंक पास होने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन OMR से जुड़ी गलती के कारण रिजल्ट जारी नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगा एडमिट कार्ड? चेक करें एग्जाम डेट

आयोग के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

रिजल्ट सामने आने के बाद नाराज अभ्यर्थियों ने चयन आयोग के सामने प्रदर्शन किया। दर्जनों उम्मीदवार गुरुवार को अपनी मांग लेकर आयोग पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयोग को प्रत्यावेदन भेजकर परिणाम जारी करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने रिजल्ट से पहले भी अपनी समस्याओं को लेकर प्रत्यावेदन दिया था, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई फैसला नहीं लिया गया और परिणाम जारी कर दिया गया।

OMR में एक अंक नहीं भरा तो रिजल्ट इनवैलिड

छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने मांग की है कि मानवीय गलती के मामलों को सहानुभूति के साथ देखा जाए। उनका कहना है कि ऐसे उम्मीदवारों की OMR शीट की मैनुअली जांच कराकर उनका परिणाम जारी किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर उम्मीदवार ने परीक्षा में जरूरी जानकारी लगभग सही तरीके से भरी है और केवल छोटी गलती हुई है, तो उसकी वजह से उसे आने वाली शिक्षक भर्ती में मौका नहीं मिलना चाहिए।

अभ्यर्थी ने बताया कैसे हुई गलती

अभ्यर्थी जितेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि UPTET 2026 की प्राथमिक स्तर की परीक्षा के दौरान वह OMR शीट पर अपने रोल नंबर के एक अंक को शेड करना भूल गए। उनका कहना है कि इसी वजह से उनका रिजल्ट इनवैलिड दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आंसर की देखने पर उन्हें पता चला कि उनके अंक परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए पर्याप्त हैं। अब वह जानना चाहते हैं कि ऐसी स्थिति में उनके रिजल्ट को लेकर कोई समाधान हो सकता है या नहीं।

सही जानकारी भरने के बाद भी OMR रिजेक्ट होने की शिकायत

एक अन्य अभ्यर्थी उमेश चंद्र शुक्ला ने भी आयोग के सामने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि सही जानकारी भरने के बावजूद उनकी OMR शीट रिजेक्ट कर दी गई। उमेश चंद्र शुक्ला ने अपनी शिकायत में अपना अनुक्रमांक 0521174510 बताते हुए परिणाम जारी करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि OMR रिजेक्ट होने से उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है।

19.94 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

UPTET 2026 में अभ्यर्थियों की संख्या करीब 19,94,661 थी। इतनी बड़ी संख्या के कारण परीक्षा को एक ही दिन में कराना संभव नहीं था। चयन आयोग ने परीक्षा 2 से 4 जुलाई के बीच तीन दिनों में कुल पांच पालियों में आयोजित की थी। इनमें उच्च प्राथमिक स्तर की तीन पालियां और प्राथमिक स्तर की दो पालियां शामिल थीं। अलग-अलग पालियों में परीक्षा होने के कारण प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर को देखते हुए आयोग ने नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई।

150 से ज्यादा पहुंच गया नॉर्मलाइज्ड स्कोर

UPTET 2026 के रिजल्ट में नॉर्मलाइज्ड स्कोर ने भी अभ्यर्थियों को हैरान किया है। कुछ उम्मीदवारों के स्कोर 150 के अधिकतम अंक से भी ऊपर दिखाई दे रहे हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे स्कोर के स्क्रीनशॉट WhatsApp, Telegram, Facebook और X समेत सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर होने लगे। उदाहरण के तौर पर एक अभ्यर्थी विशाल राठौर का नॉर्मलाइज्ड स्कोर 151.08310 बताया जा रहा है। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी का नॉर्मलाइज्ड स्कोर 156.786 तक पहुंचा है।

आयोग ने बताई 150 से ज्यादा स्कोर की वजह

चयन आयोग के उपसचिव और पीआरओ डॉ. संजय सिंह के मुताबिक, UPTET अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। हर शिफ्ट के प्रश्नपत्र की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रक्रिया के कारण कुछ उम्मीदवारों का नॉर्मलाइज्ड स्कोर अधिकतम 150 अंकों से ऊपर चला गया। आयोग के अनुसार इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है। जिन दूसरी परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, उनमें भी नॉर्मलाइज्ड स्कोर सामान्य अंकों से अधिक आ सकता है।

अब OMR रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों की मांग

अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट OMR में हुई छोटी या मानवीय गलती के कारण अस्वीकृत हुआ है, उनकी कॉपियों की दोबारा जांच की जाए। उनका कहना है कि अगर मैनुअली जांच में यह साफ हो जाता है कि उम्मीदवार ने परीक्षा में सही तरीके से भाग लिया था और केवल जानकारी भरने में मामूली गलती हुई, तो उन्हें परिणाम का मौका दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: RRB Recruitment 2026: रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन आउट, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+