UPSSSC PET 2025: योगी सरकार ने दी खुशखबरी, 44 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी, किसे मिलेगा फायदा?
UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने की तैयारी कर ली है। अब सभी विभागों को अपने भर्ती प्रस्ताव ई-अधियाचन पोर्टल के जरिए भेजने होंगे। यानी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को साफ-सुथरे तरीके से अवसर मिलेगा।
आयोग को अब तक 868 प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें कुछ खामियां पाई गईं और उन्हें दुरुस्त करने के लिए विभागों को लौटा दिया गया है। खास बात यह है कि जल्द ही इन भर्तियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। इस बार करीब 44,778 पदों पर भर्ती होने वाली है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या लेखपाल की है। अगर आप PET 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

ग्रुप C पदों पर भर्ती
इस बार की भर्ती ग्रुप C कैटेगरी के तहत होगी। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा भर्ती लेखपाल के पद पर होगी, जहां 7,994 पद खाली हैं। तकनीकी सेवा में 5,431 पद, कनिष्ठ सहायक के 4,582 पद, और अधिशासी अधिकारी के 320 पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर की बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
मेडिकल और टेक्निकल क्षेत्र में भी मौके
- मेडिकल फील्ड में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के लिए 397 पद और कंपाउंडर के लिए 560 पद निकाले जाएंगे। आबकारी सिपाही (564 पद), सहायक विकास अधिकारी (545 पद) और मत्स्य अधिकारी (105 पद) जैसी भर्तियां भी होंगी।
- टेक्निकल फील्ड में बीजीसी तकनीशियन (255 पद) और सहायक बोरिंग तकनीशियन (419 पद) के अलावा मानचित्रकार, स्पर्श दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक, अधीक्षक कार्यशाला और सहायक सांख्यिकीय अधिकारी जैसे पद भी शामिल हैं।
योग्यता और उम्र सीमा
अभी योग्यता और उम्र सीमा की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में आएगी। लेकिन आमतौर पर ग्रुप C पदों के लिए 12वीं पास, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा/आईटीआई की शैक्षिक योग्यता जरूरी होती है। कुछ टेक्निकल पदों के लिए विशेष डिग्री या स्किल्स की मांग की जा सकती है।
उम्र सीमा सामान्यत: 18 से 40 वर्ष होती है, जबकि SC/ST/OBC उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट मिलती है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन PET 2025 स्कोर के आधार पर होगा। जिनका PET रिजल्ट बेहतर होगा, उनके सेलेक्शन के मौके ज्यादा रहेंगे। कुछ पदों के लिए मेन एग्जाम, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू भी कराए जाएंगे। उदाहरण के लिए, लेखपाल पद के लिए टाइपिंग टेस्ट और कनिष्ठ सहायक पद पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ई-अधियाचन पोर्टल से ऑनलाइन और पारदर्शी ढंग से होगी।
हर क्षेत्र के लिए अवसर
आयोग की ओर से करीब 44,778 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसका फायदा हर फील्ड के उम्मीदवारों को मिलेगा। चाहे आप ऑफिस जॉब चाहते हों, मेडिकल फील्ड में रुचि रखते हों या टेक्निकल लाइन में जाना चाहते हों-सबके लिए मौके मौजूद हैं।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी बातें
- PET रिजल्ट और स्कोरकार्ड तैयार रखें।
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर बनाए रखें।
- डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट्स संभालकर रखें।
- PET एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें: RBI Recruitment 2025: ग्रेड B के लिए निकली भर्ती, किस कैटेगरी में खाली है कितनी सीट?
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications