UPSC Prelims 2024: 16 जून से प्रीलिम्स एग्जाम, जानिए टॉपर्स का मूलमंत्र, किन किताबों को पढ़ने की देते हैं सलाह?
UPSC Prelims 2024: 16 जून को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स एग्जाम होना है। जैसे-जैसे परीक्षा के दिन नजदीक आ आ रहे हैं, देश भर के अभ्यर्थी भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक के लिए और लगन से तैयारी कर रहे हैं।
इन परीक्षा की तैयारियों में कुछ ऐसी किताबें हैं जो सफलता की सीढ़ी को चढ़ने में मदद करते हैं। यूपीएससी एग्जाम को टॉप करने वाले अभ्यर्थी इन किताबों को अपनी तैयारी के दौरान अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने की सलाह देते हैं।
यह भी देखें: Success Story: वो वैज्ञानिक जो बन गया IPS, 7 दोस्तों ने एक साथ पहले प्रयास में टॉप की UPSC

आईएएस मनुज जिंदल बताते हैं कि यूपीएससी परीक्षा में सबसे ज्यादा जरूरी पहलू ये है कि आपने अपनी तैयारी किस उत्साह, स्ट्रेटजी और किताबों के साथ की है। उनका कहना है, "अगर आपको तैयारी का एकदम सही डायरेक्शन मिल जाए तो कोई भी आपको एक बार में यूपीएससी क्रैक करने से नहीं रोक सकता।"
UPSC (IAS) प्रीलिम्स की तैयारी के लिए जरुरी किताबें:
- आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार नीचे दी गई किताबों की लिस्ट आपको आपके यूपीएससी के सपने को साकार करने में मददगार साबित हो सकती हैं।
- एम. लक्ष्मीकांत (राजनीति) की लिखी इंडियन पॉलिटी फॉर सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशंस
- नितिन सिंघानिया (कल्चर) की लिखी किताब इंडियन आर्ट एंड कल्चर
- गोह चेंग लेओंग (भूगोल) की लिखी सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी। इसके अलावा क्लास 6-12 से NCERT की किताबें भी तैयारी में मददगार हैं
- ऑक्सफोर्ड पब्लिशर्स द्वारा ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस (भूगोल)
- रमेश सिंह (अर्थव्यवस्था) की लिखी इंडियन इकोनॉमी
- इकोनॉमिक सर्वे बाई मिनिस्ट्री (इकोनॉमी)
- इंडिया इयर बुक
- राजीव अहीर (आधुनिक भारत) की लिखी ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ माडर्न इंडिया
करंट अफेयर्स के लिए
द हिन्दू, PIB, अन्य महत्वपूर्ण वेबसाइट / एप्लिकेशन मदगार हैं
विज्ञान और तकनीक
- शंकर आईएएस द्वारा नोट्स
- दैनिक समाचार पत्र
- इसरो की वेबसाइट
पर्यावरण और पारिस्थितिकी (एनवायर्नमेंट एंड इकोलॉजी)
- अखबारों के जरिये क्लाइमेट चेंज पर रिसेंट इवेंट पढ़ें।
यह भी देखें: IAS Success Story: बेटी खुशहाली सोलंकी ने UPSC टॉप किया तो पति पर गुस्सा क्यों हो गई पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications