Success Story: वो वैज्ञानिक जो बन गया IPS, 7 दोस्तों ने एक साथ पहले प्रयास में टॉप की UPSC
IPS Success Story in Hindi: दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने में कई अभ्यर्थियों को आधा दर्जन बार प्रयास करने पड़ते हैं। जबकि पुरुषोत्तम नारायण अग्रवाल (पीएन अग्रवाल) वो शख्स हैं, जो वैज्ञानिक का पद छोड़कर आईपीएस बने।
भारतीय पुलिस सेवा में साल 1981 बैच के अफसर रहे पीएन अग्रवाल मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस में सेवाएं भी दे चुके हैं। पिछले दिनों जोश Talks UPSC- हिंदी को दिए एक इंटरव्यू में पीएन अग्रवाल ने अपनी UPSC जर्नी से जुड़ी कई रोचक बातें शेयर की।

पूर्व आईपीएस पीएन अग्रवाल की सक्सेस स्टोरी में सबसे चौंका देने वाली बात यह थी कि ये अपने छह दोस्तों के साथ यूपीएससी की तैयारी किया करते थे और सातों दोस्तों ने पहले ही प्रयास ही यूपीएससी टॉप कर डाला।
पीएन अग्रवाल कहते हैं कि 'मैं दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करता था। तब हम सात दोस्तों का एक ग्रुप था। हम सब रोजाना 11 बजे मिला करते थे। सबको एक-एक टॉपिक दिया जाता था, जिसकी वो अच्छे से तैयारी करते और दूसरे दिन 11 बजे मिलते तब उस पर ग्रुप डिस्कस करते थे।
'हम सबने सालभर यूपीएससी की तैयारी की, मगर कभी किसी दिन किसी ने भी यह नहीं कहा कि वह उस टॉपिक को भूल गया या उसकी तैयारी नहीं कर सका। नतीजा यह रहा कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 1981 में हम सबने एक साथ पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।'
उल्लेखनीय है कि यूटी कैडर में आईपीएस रहे पीएन अग्रवाल दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के संयुक्त पुलिस आयुक्त पद पर भी रह चुके हैं। इससे पहले अग्रवाल झारोदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) में दिल्ली पुलिस का प्रशिक्षण संभाल रहे थे।
अग्रवाल पहले डीसीपी और एडिशनल सीपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान डीसीपी, सेंट्रल थे। साल 1992 में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वाल्ड सिटी क्षेत्र को उल्लेखनीय रूप से संभाला था। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई में भी काम किया और विभिन्न सरकारी एजेंसियों के कई भ्रष्ट अधिकारियों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications