UPSC Result 2024 Topper List: टॉप 10 में लड़कों का दबदबा? यहां देखें यूपीएससी की टॉपर लिस्ट में कौन-कौन शामिल
UPSC Result 2024 Topper List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल हुए थे, वे अब अंतिम मेरिट लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिन्हें IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।

ऐसे देखें UPSC CSE 2024 का फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE Final Result 2024 Link)
- सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में जाएं
- UPSC CSE (IAS) Result 2024 PDF लिंक पर क्लिक करें
- चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजें
- रिजल्ट PDF को सेव करना न भूलें
ये भी पढ़ें: Civil Service Day: भारत में कितने IAS-IPS हैं, अंग्रेजों के जमाने में कैसे होती थी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा?
किन अभ्यर्थियों ने पाया टॉप 10 में स्थान?
| रैंक | नाम |
| 1 | शक्ति दुबे |
| 2 | हर्षिता गोयल |
| 3 | डोंगरे अर्चित पराग |
| 4 | शाह मार्गी चिराग |
| 5 | आकाश गर्ग |
| 6 | कोमल पुनिया |
| 7 | आयुषी बंसल |
| 8 | राज कृष्ण झा |
| 9 | आदित्य विक्रम अग्रवाल |
| 10 | मयंक त्रिपाठी |
अब आगे क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को उनकी रैंक, पसंद और उपलब्धता के अनुसार सेवाएं और कैडर मिलेंगे। आयोग जल्द ही प्रारंभिक, मुख्य (लिखित) और अंतिम चरण के लिए अलग-अलग कटऑफ मार्क्स भी जारी करेगा।
जरूरी जानकारी के लिए संपर्क करें
अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा या भर्ती से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो वे UPSC कार्यालय से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- 23385271,
- 23381125,
- 23098543
कैटेगरी वाइज चयनित उम्मीदवारों की संख्या
- जनरल: 335
- EWS: 109
- OBC: 318
- SC: 160
-
ST: 87
इंटरव्यू शेड्यूल
CSE 2024 के इंटरव्यू इस साल 7 जनवरी से 17 अप्रैल के बीच आयोजित किए गए थे। ठीक पिछले साल की तरह, इस बार भी फाइनल रिजल्ट अप्रैल में ही जारी हुआ है।
जिनका सपना था IAS बनने का, उनके लिए आज का दिन खास
देशभर में हजारों युवाओं ने इस परीक्षा के लिए सालों मेहनत की, और अब 1009 लोगों का चयन होना उनके सपनों के पूरे होने जैसा है। UPSC की ये परीक्षा न सिर्फ कड़ी होती है, बल्कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
ये भी पढ़ें: UPSC CSE Final Result जारी, शक्ति दुबे को मिला पहला स्थान, upsc.gov.in पर अभी देखें अपना परिणाम












Click it and Unblock the Notifications