UPSC CSE Final Result 2024: IAS में 180, IPS में 147 उम्मीदवारों का चयन, चेक करें कैटेगरी अनुसार लिस्ट
UPSC CSE Final Result 2024 Service-wise Selection Data: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी होते ही उन उम्मीदवारों की लॉटरी लग गई, जो सालभर से इस कठिन परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। हर साल की तरह इस बार भी हजारों प्रतिभाशाली युवाओं ने परीक्षा दी थी, लेकिन अंतिम रूप से केवल 1129 उम्मीदवारों को सफलता मिली।
इनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में हुआ है। आयोग ने सेवा-वाइज और श्रेणी-वाइज पूरी सूची भी जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवारों और उनके परिवारों में जश्न का माहौल है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल नतीजों के साथ-साथ अलग-अलग सेवाओं में चयनित उम्मीदवारों की संख्या भी जारी कर दी है। इस बार कुल 1129 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में हुआ है, जिसमें 50 दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: UPSC Result 2024 Topper List: टॉप 10 में लड़कों का दबदबा! यहां देखें यूपीएससी की टॉपर लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IAS के लिए 180 उम्मीदवार चुने गए
देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए इस बार 180 उम्मीदवारों को चुना गया है। इनमें से:
- सामान्य वर्ग (GEN) से - 73
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से - 18
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से - 52
- अनुसूचित जाति (SC) से - 24
- अनुसूचित जनजाति (ST) से - 13
IFS और IPS के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या
भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए कुल 55 उम्मीदवार सफल हुए हैं। वहीं, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 147 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
IFS में
- GEN - 23
- EWS - 5
- OBC - 13
- SC - 9
- ST - 5
IPS में
- GEN - 60
- EWS - 14
- OBC - 41
- SC - 22
- ST - 10
Group 'A' और 'B' सेवाओं में ज्यादा नियुक्तियां
UPSC के अनुसार, Central Services Group 'A' में सबसे ज्यादा 605 उम्मीदवारों को जगह मिली है। इसके अलावा Group 'B' Services में 142 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
कैटेगरी-वाइज टोटल चयनित उम्मीदवार
- सामान्य वर्ग (GEN): 455
- EWS: 109
- OBC: 318
- SC: 160
- ST: 87
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50 सीटें आरक्षित
इस बार कुल चयनित उम्मीदवारों में से 50 सीटें PwBD (दिव्यांग) कैटेगरी के लिए आरक्षित थीं। इनमें शामिल हैं:
PwBD-1: 12
PwBD-2: 08
PwBD-3: 16
PwBD-5: 14
टॉपर्स की लिस्ट
| A | B | |
|---|---|---|
| 1 | AIR 1 | शक्ति दुबे |
| 2 | AIR 2 | हर्षिता गोयल |
| 3 | AIR 3 | डोंगरे अर्चित पराग |
| 4 | AIR 4 | शाह मार्गी चिराग |
| 5 | AIR 5 | आकाश गर्ग |
| 6 | AIR 6 | कोमल पुनिया |
| 7 | AIR 7 | आयुषी बंसल |
| 8 | AIR 8 | राज कृष्ण झा |
| 9 | AIR 9 | आदित्य विक्रम अग्रवाल |
| 10 | AIR 10 | मयंक त्रिपाठी |
कैडर अलॉटमेंट
रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को उनके रैंक, पसंद और उपलब्धता के आधार पर सेवा और कैडर अलॉट किया जाएगा। इसके बाद वे ट्रेनिंग के लिए संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें: Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications