UP Police Recruitment 2025: दरोगा भर्ती का नोटिफिकेशन इसी हफ्ते होगा जारी, 4543 पदों पर भर्ती का मौका

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में पुलिस दरोगा बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस साल की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया का ऐलान करने की तैयारी कर ली है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक, नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी यूनिफॉर्म पहनकर कानून व्यवस्था संभालने का सपना देखते हैं, तो अब अपनी पढ़ाई और शारीरिक तैयारी को तेज कर दीजिए, क्योंकि मौका आने ही वाला है।

UP Police SI Recruitment 2025

4543 पदों पर होगी भर्ती

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 4543 पद खाली हैं। इन पदों के लिए OTR प्रक्रिया पहले से ही चल रही है और अब तक ढाई लाख से ज्यादा उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: RPSC Recruitment 2025: SI सहित 1015 पद पर निकली भर्ती, मिलेगी 42 हजार सैलरी, कौन कर सकता है अप्लाई?

योग्यता और उम्र सीमा

यूपीएसआई भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पिछली भर्ती (2021) के अनुसार, न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 28 साल रखी गई थी। उम्मीद है कि इस बार भी उम्र सीमा लगभग इसी तरह रहेगी।

चयन प्रक्रिया

दरोगा बनने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा-

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और सीना 79 सेंटीमीटर (बिना फुलाए) व 84 सेंटीमीटर (फुलाने के बाद) होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर तय है।

अभी से करें तैयारी

अगर आपने OTR फॉर्म अभी तक नहीं भरा है, तो तुरंत पूरा कर लें। शारीरिक तैयारी और पढ़ाई दोनों पर ध्यान दें, क्योंकि नोटिफिकेशन आने के बाद समय कम बचेगा।
ये भी पढ़ें: SSC Recruitment 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, मिलेगी 40 हजार सैलरी, अभी करें अप्लाई!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+