Goa Board Result 2025: गोवा बोर्ड 10वीं परीक्षा के आज आएंगे रिजल्ट, ऐसे आसानी से चेक कर सकते हैं परिणाम
Goa Board Result 2025: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (जीबीएसएचएसई) आज गोवा SSC रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। रिजल्ट की घोषणा 7 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजे की जाएगी। ऐसे छात्र जो कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
GBSHSE SSC परीक्षा के लिए इस साल 18,838 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे जिसमे 9,280 लड़के और 9,558 लड़कियाँ थी। बोर्ड द्वारा 1 मार्च से 21 मार्च, 2025 तक राज्य भर के 32 परीक्षा केंद्रों पर SSC परीक्षाएँ आयोजित हुई थी। गोवा एसएससी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in या results.gbshsegoa.net पर जाना होगा।

रिजल्ट कैसे चेक करें?
- गोवा बोर्ड की आधिकारिक जीबीएसएचएसई वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
- या gbshse.gov.in result, gbshse.gov.in result 2025 पर जाएं
- उसके बाद होमपेज पर गोवा SSC रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज खुलने पर अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- फिर सबमिट पर क्लिक करें
- आपका गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- ऐसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मार्कशीट 9 अप्रैल 2025 से आधिकारिक पोर्टल service1.gbshse.in के माध्यम से स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दे कि इससे पहले 27 मार्च 2025 को गोवा बोर्ड ने कक्षा 12 (HSSC) के नतीजे जारी किए थे। जिसमे साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, और वोकेशनल स्ट्रीम में कुल 17,686 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षाएं 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच राज्य भर के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications