RBSE Results 2025: कब आएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
RBSE 10th 12th Results 2025: राजस्थान के लाखों छात्र और उनके परिवार इन दिनों बेसब्री से एक ही सवाल का जवाब तलाश रहे हैं-"कब आएगा रिजल्ट?" हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल के बीच आयोजित की थीं।
परीक्षाएं खत्म होते ही छात्रों में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। सभी की नजरें अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं, जहां जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे। 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक चलीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में 10वीं के करीब 11 लाख और 12वीं के लगभग 8 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

पिछले साल रहा था शानदार रिजल्ट
2024 में बोर्ड का रिजल्ट शानदार रहा था। 10वीं का परिणाम 2 जून को आया था, जिसमें 90.49% छात्र पास हुए थे। वहीं 12वीं के नतीजे स्ट्रीमवार जारी किए गए थे। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 18 मई को आया था, जिसमें 95.65% बच्चे सफल रहे। कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60% और आर्ट्स स्ट्रीम में 92% से ज्यादा बच्चे पास हुए थे।
ये भी पढ़ें: Fact Check: किस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? तय हो गई तारीख, जानिए वायरल नोटिस का सच
रिजल्ट कहां और कैसे देख सकेंगे?
जो छात्र 2025 की 10वीं या 12वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "RBSE 10वीं रिजल्ट 2025" या "RBSE 12वीं रिजल्ट 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ मार्कशीट भी होगी उपलब्ध
छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट के साथ-साथ उनकी डिजिटल मार्कशीट भी मिल जाएगी, जिसे आगे की पढ़ाई या किसी अन्य उपयोग के लिए रखा जा सकता है। हालांकि, स्कूलों से मिलने वाली फिजिकल मार्कशीट को ही मूल प्रमाणपत्र माना जाएगा।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? वेबसाइट डाउन होने पर SMS के जरिए ऐसे देख सकेंगे परिणाम












Click it and Unblock the Notifications