UP Board Result 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? वेबसाइट डाउन होने पर SMS के जरिए ऐसे देख सकेंगे परिणाम
UP Board Result Check via SMS: उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राएं अब बेसब्री से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ये इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फरवरी और मार्च 2025 में हुई इन परीक्षाओं में पूरे राज्य से छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। साल दर साल यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिलती है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही माहौल है।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपनी मेहनत का फल जान पाएंगे। लेकिन साथ ही ये भी जरूरी है कि उन्हें रिजल्ट देखने के आसान और सही तरीके पता हों, ताकि लोड बढ़ने पर वेबसाइट के क्रैश हो जाने की स्थिति में भी वे बिना परेशानी के अपना स्कोर देख सकें।

कब आएगा UP बोर्ड रिजल्ट 2025?
हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Date-Time: यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट फाइनल? चेक करें कब जारी किया जाएगा परिणाम
रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?
रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स निम्न वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upmspresults.nic.in
- upresults.nic.in
- results.gov.in
वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ने से कई बार सर्वर स्लो या क्रैश हो सकता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SMS के जरिए 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें।
- मैसेज में टाइप करें - UP10 रोल नंबर
- अब इसे 56263 पर भेज दें।
- कुछ ही देर में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
SMS के जरिए 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- मैसेज में टाइप करें - UP12 रोल नंबर
- इसे भी 56263 पर भेज दें।
- कुछ समय में आपको रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा।
2024 का रिजल्ट कैसा था?
साल 2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। उस साल 10वीं का पास प्रतिशत 89.55% रहा था।
ये भी पढ़ें: Fact Check: किस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? तय हो गई तारीख, जानिए वायरल नोटिस का सच












Click it and Unblock the Notifications