UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
UGC NET Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर परीक्षा के लिए यूजीसी नेट के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दी थी, वो यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
आप इस डायरेक्ट लिंक ugcnet.ntaonline.in पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि यूजीसी ने आज सुबह जानकारी दी थी कि तकनीकी कारणों से परिणाम जारी करने में देरी हुई थी।

यूजीसी-नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक 83 विषयों में देशभर के 292 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 9,45,918 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
UGC NET Result 2023: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे दिसंबर परीक्षा के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को डिटेल दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
उम्मीदवार इन-इन वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट
- ugcnet.nta.ac.in
- nta.ac.in
- ugcnet.ntaonline.in
- डिजिलॉकर ऐप (DigiLocker app)
- उमंग ऐप (UMANG app)
आंसर की 3 जनवरी को जारी की गई थी और ऑबजेक्शन विंडो 5 जनवरी 2024 को बंद कर दी गई थी। पुरातत्व विषय की आंसर की 8 जनवरी को जारी की गई थी और ऑबजेक्शन विंडो 10 जनवरी, 2024 को बंद कर दी गई थी।
फाइनल आंसर की जल्द ही जारी होने की संभावना है। ज्यादा से ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications