UGC NET June 2025 का रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, ये है चेक करने के आसान स्टेप्स
UGC NET June 2025 Result Date: UGC NET परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। परीक्षा के बाद से ही छात्र लगातार परिणाम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। अब एनटीए ने स्पष्ट कर दिया है कि वे तय तारीख को नतीजे जारी करेगा। इस बार की परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और अब सभी की नजरें कटऑफ और क्वालिफाईंग स्टेटस पर टिकी हुई हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) UGC NET जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट 22 जुलाई को घोषित करने जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

सब्जेक्ट वाइज कटऑफ भी होगी जारी
UGC NET के साथ ही सब्जेक्ट वाइज कटऑफ भी जारी की जाएगी। जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एंट्रेंस के लिए अलग-अलग कटऑफ लिस्ट जारी होगी।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukari: बिना B.Ed के टीचर बनने का मौका! MP में 13 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल
25 से 29 जून तक हुई थी परीक्षा
UGC NET जून 2025 सत्र की परीक्षा 25 जून से 29 जून तक आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में दो शिफ्टों में हुई थी - पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।
5 जुलाई को जारी हुई थी आंसर की
परीक्षा खत्म होने के बाद 5 जुलाई को एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद 6 से 8 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई थी।
इन स्टेप्स से चेक करें UGC NET रिजल्ट
- सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "UGC NET June 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट जरूर लें।
UGC NET क्यों है जरूरी
UGC NET परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए कराई जाती है। इसके अलावा अब पीएचडी में एडमिशन के लिए भी UGC NET का स्कोर मान्य होने लगा है।
पिछली बार कैसा रहा था रिजल्ट
दिसंबर 2024 सत्र की UGC NET परीक्षा में कुल 5,158 कैंडिडेट्स जेआरएफ के लिए, 53,279 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए और 1,14,445 अभ्यर्थी पीएचडी एंट्रेंस के लिए पास हुए थे। इस परीक्षा के लिए कुल 8,49,166 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 4,77,397 महिलाएं, 3,71,718 पुरुष और 51 थर्ड जेंडर अभ्यर्थी शामिल थे।
नोट: अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होते ही समय पर वेबसाइट पर विजिट करें, ताकि सर्वर स्लो होने की स्थिति से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications