Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जहां से की थी शुभांशु शुक्ला ने पढ़ाई वहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन, स्कूल की फीस जानकर हो जाएंगे दंग!

Shubhanshu Shukla School CMS Fee Structure: भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट और ग्रुप कैप्टेन शुभांशु शुक्ला आज अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए हैं। Axiom Space के मिशन Ax-4 का हिस्सा शुभांशु 14 दिनों तक स्पेस स्टेशन में रहने के बाद धरती पर लौट आएंगे। इस मिशन के लिए सेलेक्ट होने के बाद से ही पूरे देश की निगाहें उनके ऊपर टिकी हैं।

हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि शुभांशु ने अपनी जर्नी कहां से और कैसे शुरू की कि आज वो अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत स्कूल से ही होती है। इसलिए आज, शुभांशु शुक्ला के स्कूल से जुड़ी डिटेल्स आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

Shubhanshu Shukla School CMS Fee Structure

शुभांशु शुक्ला की स्कूलिंग लखनऊ का सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) से हुई है। सिटी मॉन्टेसरी केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि एक ऐसी शैक्षिक संस्था है जिसे दुनिया के सबसे बड़े स्कूलों में गिना जाता है। हर साल हजारों पैरेंट्स अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए CMS में एडमिशन लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में स्कूल की फीस स्ट्रक्चर को लेकर हर साल उत्सुकता बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में इतिहास रचने निकले IAF पायलट शुभांशु शुक्ला, मूंग दाल हलवा से आमरस तक, क्या-क्या ले गए हैं साथ?

2025-26 सत्र के लिए CMS ने सभी क्लासों की फीस डिटेल जारी कर दी है, जिसमें प्री-प्राइमरी से लेकर इंटर तक की पूरी जानकारी दी गई है। इस बार की फीस में कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं, खासकर ऑप्शनल विषयों और अतिरिक्त सुविधाओं से जुड़ी फीस में। अगर आप भी अपने बच्चे को CMS में दाखिला दिलाने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है।

₹4,470 से शुरू होती है नर्सरी की फीस

CMS में मोंटेसरी यानी नर्सरी से लेकर केजी तक की क्लासों की मासिक फीस ₹4,470 है। इसके अलावा एडमिशन के समय ₹12,000 का एडमिशन शुल्क और ₹5,000 का सुरक्षा शुल्क जमा करना होता है।

क्लास I से V तक की फीस में हल्की बढ़ोतरी

प्राइमरी क्लास यानी कक्षा 1 से 5 तक मासिक फीस ₹6,370 से शुरू होकर ₹6,880 तक जाती है। इन क्लासों में भी एडमिशन शुल्क ₹12,000 और सुरक्षा शुल्क ₹5,000 रहता है।

मिडिल स्कूल की फीस ₹9,120 प्रति माह

कक्षा 6 से 8 तक के लिए CMS में मासिक फीस ₹9,120 रखी गई है। इसके साथ ही एडमिशन फीस ₹14,000 और सुरक्षा राशि ₹5,000 है। परीक्षा शुल्क भी हर छह महीने में लिया जाता है।

हाई स्कूल और इंटर की फीस सबसे ज्यादा

कक्षा 9 और 10 के लिए मासिक फीस ₹11,400 है, वहीं कक्षा 11 और 12 के लिए यह ₹11,720 तक जाती है। इन क्लासों में एडमिशन फीस ₹15,000 से ₹16,000 के बीच होती है। अगर छात्र विज्ञान या कंप्यूटर जैसे ऑप्शनल विषय लेते हैं तो ₹1,100 से ₹1,500 तक अतिरिक्त शुल्क देना होता है।

IGCSE और A-लेवल की फीस अलग

CMS में इंटरनेशनल स्टडी (Cambridge IGCSE और A-लेवल) के लिए भी अलग से फीस तय की गई है। इसमें मासिक फीस ₹12,200 से ₹18,300 तक जाती है, जो क्लास के अनुसार बढ़ती है। इंटरनेशनल स्ट्रीम की परीक्षा फीस भी अलग है।

ऐड-ऑन सुविधाओं के लिए भी फीस तय

CMS बच्चों को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी देता है जैसे कि संगीत, रोबोटिक्स, विदेशी भाषा, स्विमिंग आदि। इन सभी के लिए अलग से मासिक या वार्षिक फीस लगती है। उदाहरण के तौर पर रोबोटिक्स के लिए ₹550 प्रति माह, स्विमिंग के लिए ₹2,000 सालाना और म्यूजिक के लिए ₹2,000 से ₹4,000 प्रति माह तक खर्च आता है।
ये भी पढ़ें: Axiom-4 Space Mission: स्पेस में जाने से पहले शुभांशु शुक्ला ने सुना था ऋतिक रोशन का ये गाना, क्या है कारण

लेट फीस और अन्य चार्ज भी ध्यान रखें

स्कूल की फीस अगर तय तारीख के बाद जमा की जाती है तो ₹400 तक का लेट शुल्क देना पड़ सकता है। इसके अलावा डुप्लिकेट बिल या ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसी चीजों के लिए भी अलग शुल्क लिया जाता है।

यहां देखें फीस से जुड़ी सारी डिटेल्स-

1 Class Level Prospectus & Form Admission Fee Security Deposit Monthly Composite Fee Half‑Yearly Exam Annual Exam Opt. Subject Fees*
2
Montessori-KG ₹1,200 ₹12,000 ₹5,000 ₹4,470 ₹560 ₹560 None
3
Class I ₹1,200 ₹12,000 ₹5,000 ₹6,370 ₹910 ₹910 None
4
Classes II-V ₹1,200 ₹12,000 ₹5,000 ₹6,880 ₹910 ₹910 None
5
Classes VI-VIII ₹1,200 ₹14,000 ₹5,000 ₹9,120 ₹1,320 ₹1,320 None
6
Classes IX-X ₹1,200 ₹15,000 ₹5,000 ₹11,400 ₹1,620 ₹1,620 ₹1,100 (Comp.), ₹1,250 (Science)
7
Classes XI-XII ₹1,200 ₹16,000 ₹5,000 ₹11,720 ₹2,050 ₹2,050 ₹1,200 (Comp.), ₹1,500 (Science)

CMS में एडमिशन लेने से पहले फीस का पूरा हिसाब जरूर समझें

अगर आप CMS में बच्चे का दाखिला लेने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने ब्रांच और क्लास के अनुसार पूरी फीस डिटेल जरूर चेक करें। हर ब्रांच में सुविधाएं और ऑप्शनल सब्जेक्ट्स अलग हो सकते हैं, जिससे फीस भी थोड़ी बदल सकती है।

शुभांशु शुक्ला से जुड़ी अन्य खबरें-

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+