Axiom-4 Space Mission: स्पेस में जाने से पहले शुभांशु शुक्ला ने सुना था ऋतिक रोशन का ये गाना, क्या है कारण
Axiom-4 Space Mission: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आजा यानी 25 जून 2025 को Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर उड़ान भरकर एक नया इतिहास रचा है। राकेश शर्मा के बाद वो पहले भारतीय हैं जो स्पेस स्टेशन जा रहे हैं।
शुभांशु शुक्ला ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान
खबर है कि शुभांशु शुक्ला 28 घंटे 50 मिनट की यात्रा के बाद इस मिशन में 14 दिन बिताएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरिक्ष मिशन पर गए शुभांशु अपने साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी ले गए हैं। वह आमरस, गाजर का हलवा और मूंग दाल का हलवा जैसे खास भारतीय व्यंजन अंतरिक्ष में लेकर गए हैं।

शुभांशु शुक्ला ने सुना ऋतिक रोशन का गाना
-वहीं कहा जा रहा है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने स्पेस में जाने से पहले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' का देशभक्ति गाना 'वंदे मातरम' सुना था। जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी।
-इस फिल्म की कहानी में साल 2019 पुलवामा हमले, 2019 बालाकोट हवाई हमले और 2019 भारत-पाकिस्तान सीमा झड़पों का संदर्भ है।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का फेवरेट गाना है 'वंदे मातरम'
-वहीं फिल्म 'फाइटर' के देशभक्ति गाने 'वंदे मातरम' को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। ये गाना काफी पॉपुलर हुआ है। शुभांशु शुक्ला के साथ काम करने वाले एक क्रू मेंबर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ग्रुप कैप्टन को ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' का 'वंदे मातरम' गाना सबसे ज्यादा पसंद है। ये उनका फेवरेट गाना है। ये फिल्म भी उन्हें बहुत पसंद है क्योंकि ये इंडियन एयरफोर्स और देशभक्ति से भरी थी।
-क्रू मेंबर से मिली जानकारी के अनुसार ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39-ए की ओर जाते समय अपान ये फेवरेट गाना सुना था, ताकि वह अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान के लिए फाल्कन-9 रॉकेट पर सवार हो सकें।
-फिल्म 'फाइटर' के 'वंदे मातरम' (फाइटर एंथम) सॉन्ग को विशाल ददलानी के साथ कुछ अन्य सिंगर्स ने मिलकर गाया है। इसके ओरिजनल बोल बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखे गए हैं और कुमार द्वारा रीमिक्स बोल हैं।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने क्यों सुना अपना फेवरेट सॉन्ग?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नासा में एक पुरानी परंपरा है कि जब अंतरिक्ष यात्री अपने मिशन के लिए लॉन्च पैड पर जाते हैं, तो वह अपने परिवार को अलविदा कहने के बाद अपना फेवरेट म्यूजिक सुनते हैं। कहा जाता है कि अंतरिक्ष यात्री अक्सर रिलैक्स और फोकस करने के लिए रॉकेट लॉन्च करने से पहले म्यूजिक बजाते हैं।
-दरअसल म्यूजिक स्ट्रेस को मैनेज करने का एक पावरफुल टूल होता है। स्पेस ट्रैवल के हाई प्रेशर वाले हालात में ये अंतरिक्ष यात्री को रिलैक्स करता है। ये पृथ्वी और अपनों से जुड़ने का एक अच्छा तरीका भी है। साथ ही इंस्पिरेशन और मोटिवेशन का सोर्स भी है।












Click it and Unblock the Notifications