पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को लेकर 'गंदी' सोच रखते हैं शाहिद अफरीदी, दिया यह चौंकाने वाला बयान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो महिला क्रिकेट को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे रहे हैं।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में रविवार को भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटा दी थी। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम और पाकिस्तान की आवाम इस हार को पचा नहीं पा रही। ऐसे में टीम को सपोर्ट की जरूरत है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक पुराना वीडियो इस वक्त टीम को नेगेटिव करने का काम कर रहा है। दरअसल, कल पाकिस्तान की हार के बाद से शाहिद अफरीदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महिला क्रिकेट को लेकर एक शर्मनाक बयान दिया था।
क्या कहा अफरीदी ने?
वायरल वीडियो में शाहिद अफरीदी ने महिला क्रिकेट को लेकर बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया है। बता दें कि वायरल वीडियो में एक रिपोर्टर शाहिद अफरीदी से पूछता है कि पेशावर में एक महिला टीम होनी चाहिए या नहीं और क्या युवा लड़कियों को खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए आगे आना चाहिए? इस बारे में आप क्या सोचते हैं? इस सवाल पर जवाब देते हुए अफरीदी ने कहा था- "यार हमारी ख्वातीन के ना, हमारी ख्वातीन के हाथ में मजा ज्यादा है और वो खाना बहुत अच्छा बनाती हैं।" अफरीदी के इस जवाब पर रिपोर्टर ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कहा कि धन्यवाद मुझे जवाब मिल गया है।
पाकिस्तान टीम का किया मॉरल डाउन
आपको बता दें कि महिला क्रिकेट को लेकर शाहिद अफरीदी की यह सोच बताती है कि वो आज जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में अहम पद पर हैं तो महिला क्रिकेट के लिए वो कितना अच्छा सोचते होंगे? भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी लड़कियों को अपने मुल्क से आवाम और पूर्व क्रिकेटरों का समर्थन मिलना चाहिए था, लेकिन अफरीदी का यह वीडियो उल्टा लड़कियों को नेगेटिव कर रहा है। बता दें कि भारत के खिलाफ कल का मैच बहुत ही रोमांचक रहा था। भारत ने संघर्ष करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था।
केपटाउन में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 150 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से जेमिमाह ने 38 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं ऋचा घोष ने भी 20 गेंदों में 31 रन बनाए थे।
If you're wondering why Pak players are not in #WPL, here is the answer by Shahid Afridi 👇👇#WPLAuction pic.twitter.com/YRG9jzjAog
— India Wing (@india_wing) February 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications