School Holidays 2026: नए साल में स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, ढाई महीने बंद रहेंगे स्कूल! ये रहा पूरा कैलेंडर

School Holidays 2026: ठंड ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार से दस्तक दी है। सुबह की धुंध, तेज हवा और कम तापमान ने बच्चों के लिए स्कूल जाना और भी मुश्किल बना दिया है। नतीजा यह है कि बच्चे अब बेसब्री से दिसंबर की छुट्टियों का इंतज़ार कर रहे हैं। कई राज्यों ने अपने स्कूलों की हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है, जिनमें सबसे ज़्यादा चर्चा बिहार और उत्तर प्रदेश की छुट्टियों को लेकर हो रही है।

एक तरफ जहां यूपी में बच्चों को साल के अंत में लंबा ब्रेक मिलने वाला है। वहीं बिहार शिक्षा विभाग ने 2026 का पूरा हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें पूरे साल में मिलने वाली 75 छुट्टियों का पूरा विवरण शामिल है। आइए जानते हैं दिसंबर में कब से मिलेंगी छुट्टियां और बिहार की पूरी छुट्टी लिस्ट।

School Holidays 2026

नए साल में बंपर छुट्टी

बिहार शिक्षा विभाग ने 2026 का स्कूल हॉलीडे कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार, राज्य के स्कूलों में साल भर में कुल 75 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इसमें रविवार भी शामिल हैं।
सभी रविवारों को हटाने पर 65 दिन की छुट्टियां बचती हैं।

ये भी पढ़ें: December School Holidays: दिसंबर में किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

यूपी में 12 दिन की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक छुट्टियां रहेंगी। इसमें क्रिसमस, न्यू ईयर ईव और विंटर वेकेशन शामिल हैं। इसके अलावा, 24 दिसंबर को कई राज्यों के स्कूल क्रिसमस ईव पर बंद रहेंगे, लेकिन यह स्कूल के हिसाब से बदल सकता है। 25 दिसंबर क्रिसमस की राष्ट्रीय छुट्टी है।

बिहार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (2026)

जनवरी

  • 14 जनवरी - मकर संक्रांति
  • 23 जनवरी - बसंत पंचमी
  • 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस

फरवरी

  • 1 फरवरी - संत रविदास जयंती
  • 4 फरवरी - शबे-बरात
  • 15 फरवरी - महा शिवरात्रि

मार्च

  • 3 व 4 मार्च - होली
  • 13 मार्च - रमज़ान का अंतिम जुम्मा
  • 21 मार्च - ईद-उल-फितर
  • 22 मार्च - बिहार दिवस
  • 27 मार्च - राम नवमी
  • 31 मार्च - महावीर जयंती

अप्रैल

  • 3 अप्रैल - गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल - भीमराव अंबेडकर जयंती
  • 23 अप्रैल - वीर कुंवर सिंह जयंती
  • 25 अप्रैल - जानकी नवमी

मई

  • 1 मई - मजदूर दिवस/बुद्ध पूर्णिमा
  • 28 मई - बकरीद

जून

  • 1 से 20 जून - गर्मी की छुट्टियां
  • 27 जून - मुहर्रम
  • 29 जून - कबीर जयंती

अगस्त

  • 4 अगस्त - चेहलुम
  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
  • 24 अगस्त - अंतिम सावन सोमवार
  • 26 अगस्त - पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन
  • 28 अगस्त - राखी

सितंबर

  • 4 सितंबर - जन्माष्टमी
  • 14 सितंबर - हरितालिका तीज
  • 25 सितंबर - अनंत चतुर्दशी

अक्टूबर

  • 2 अक्टूबर - गांधी जयंती
  • 5 अक्टूबर - जितिया व्रत
  • 11 अक्टूबर - कलश स्थापना
  • 17 से 21 अक्टूबर - दुर्गा पूजा अवकाश

नवंबर

  • 7 से 17 नवंबर - दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज और छठ पूजा

अगर आप बिहार या यूपी में पढ़ाई करते हैं, तो यह पूरा कैलेंडर आपके काम आएगा। दिसंबर से लेकर अगले साल के त्योहारी सीजन तक बच्चों को कई बड़े ब्रेक मिलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Mumbai School Close: 6 दिसंबर को मुंबई के स्कूल बंद रहेंगे या खुले? जान लें लेटेस्ट अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+