UGC NET Guidelines: 25 जून से शुरू होगी परीक्षा, इन डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगा एंट्री, पढ़ें गाइडलाइन
UGC NET June 2025 Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25 जून 2025 को होने वाली UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 25, 26 और 27 जून की परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
UGC NET परीक्षा में देशभर के लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं, जो असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप जैसी योग्यताओं के लिए इस परीक्षा को देते हैं। परीक्षा 29 जून तक चलेगी और अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग तारीखों में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

ऐसे में सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, दस्तावेज तैयार रखें और गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 25 जून को है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए "UGC NET June 2025 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें
परीक्षा 29 जून तक दो शिफ्टों में
UGC NET जून सेशन की परीक्षाएं 29 जून 2025 तक चलेंगी। हर दिन दो शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित होंगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
25 जून को पहली शिफ्ट में होंगे ये विषय
- शिक्षा (Education)
- लोक प्रशासन (Public Administration)
- भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System)
- मलयालम
- उर्दू
- श्रम कल्याण / मानव संसाधन / औद्योगिक संबंध
- अपराध विज्ञान (Criminology)
- जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा-साहित्य
- लोक साहित्य
- कोंकणी
- पर्यावरण विज्ञान
25 जून को दूसरी शिफ्ट में होंगे ये विषय
- इलेक्ट्रॉनिक साइंस
- जापानी भाषा
- विधि (Law)
- जनसंचार एवं पत्रकारिता
- नेपाली
- परफॉर्मिंग आर्ट्स (नृत्य/नाटक/थिएटर)
- संस्कृत
- महिला अध्ययन
- पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान
- दर्शनशास्त्र
परीक्षा के लिए क्या-क्या ले जाना जरूरी?
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज जरूर रखें:
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो (जो फॉर्म में अपलोड की थी)
- एक वैध फोटो ID (PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड या e-Aadhaar)
- PwD कैटेगरी के लिए सक्षम प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
रिपोर्टिंग समय का रखें ध्यान
- अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
- रजिस्ट्रेशन डेस्क परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।
- निर्धारित समय के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है।
तकनीकी समस्या हो तो यहां करें संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से जुड़ी कोई परेशानी होती है, तो वह NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है।
ये भी पढ़ें: UGC NET 2025: जून सेशन का एडमिट कार्ड जारी, कब से होगी परीक्षा? जानिए सेंटर पर क्या-क्या ले जाने की है परमिशन












Click it and Unblock the Notifications