'युजी भाई ने इसका करियर बना दिया,' RJ महवश ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, खुलकर बताया अपनी सक्सेस का राज
RJ महवश ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है जो उन पर बार-बार यह आरोप लगा रहे थे कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वजह से उनका करियर बना। महवश ने एक डिटेल्ड वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे वो चहल से जुड़ने से पहले ही अपने करियर में कई मुकाम हासिल कर चुकी थीं।
महवश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में एक ट्रोल का कमेंट दिखाते हुए कहा कि, '2019 से इस इंडस्ट्री में हूं, आओ इससे पहले का अपना करियर दिखाती हूं।' उन्होंने क्लिप में 2023 में एक प्रोडक्शन हाउस के साथ डेब्यू करने और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म सेक्शन 108 बनाने के बारे में एक मोंटाज दिखाया।

क्रिकेट पिच पर आने पर भी ट्रोल्स को जवाब
महवश ने एक और कमेंट पर पलटवार किया जिसमें लिखा था, 'क्रिकेट पिच तक पहुंच गई अब तो ये, क्रिकेट के बारे में कुछ जानती भी है ये?' इस पर महवश ने कहा कि , 'जब तू पैदा भी नहीं हुआ था ना छोटू, तब से क्रिकेट शोज होस्ट कर रही हूं। 2019 से मैं पिच पर हूं, व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी के फॉरवर्डेड मैसेज मत पढ़ा करो।'
क्रिकेट स्टार्स के साथ दिखाया अनुभव
वीडियो में महवश ने एमएस धोनी, क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, शेन वॉटसन और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ अपनी तस्वीरें और शोज के फुटेज भी दिखाए, जिससे यह साबित हो गया कि वो काफी पहले से क्रिकेट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं।
कौन हैं RJ महवश?
RJ महवश एक जानी-मानी रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएटर और एंकर हैं, जो अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। 2019 से महवश मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्होंने कई बड़े क्रिकेट शोज और इवेंट्स होस्ट किए हैं। महवश फिल्मों से लेकर क्रिकेट तक के कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ Section 108 जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
चहल के साथ कैसे चर्चा में आया नाम?
RJ महवश का नाम युजवेंद्र चहल के साथ तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर उनके चहल के साथ इंटरव्यू और स्टेडियम में साथ मैच देखने के वीडियो वायरल होने लगे। फैंस ने इन हल्के-फुल्के वीडियोज में उनकी और चहल की कैमिस्ट्री को खूब नोटिस किया और इस पर मीम्स और ट्रोल्स की भरमार हो गई। कई ट्रोल्स ने दावा किया कि चहल की वजह से महवश का करियर बना, जिस पर महवश ने अब एक वीडियो में अपनी सफाई देते हुए अपने करियर की सच्चाई सबके सामने रखी।












Click it and Unblock the Notifications