RRB Technician Result: रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-3 का रिजल्ट आउट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना कटऑफ
RRB Technician Grade-3 Exam Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। साथ ही, हर रीजन ने अपनी कटऑफ भी जारी कर दी है। स्कोरकार्ड क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट या आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
टेक्नीशियन ग्रेड-3 भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 20 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी। आरआरबी ने इस परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल जांच के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, उम्मीदवारों को रेलवे के नामित अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को डीवी और मेडिकल टेस्ट के लिए 3 से 4 दिनों तक रुकने की तैयारी करनी होगी।
ये भी पढ़ें: UP Board Exam Result: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की जांच, कब तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?
भर्ती के तहत कुल पद
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे 14,000 से अधिक पदों को भरेगा। इनमें शामिल हैं:
- टेक्नीशियन ग्रेड-1 के 1,092 पद
- टेक्नीशियन ग्रेड-3 (ओपन लाइन) के 8,052 पद
- टेक्नीशियन ग्रेड-3 (वर्कशॉप) के 5,154 पद
इससे पहले रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-1 का रिजल्ट जारी कर चुका है।
योग्यता और कटऑफ मार्क्स
रेलवे ने इस भर्ती के लिए 09 मार्च से 08 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए थे। परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने थे:
- सामान्य वर्ग (UR): 40%
- ओबीसी: 30%
- एससी: 30%
- एसटी: 25%
कैसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार अपने रीजनल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की तारीखों की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: Bihar Board Result: कब आएंगे बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? जानिए पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स












Click it and Unblock the Notifications