SSC Stenographer Admit Card: SSC ने जारी किया स्टेनोग्राफर परीक्षा एडमिट कार्ड, कब से है एग्जाम?
SSC Stenographer Admit Card 2025 Released: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती 1,590 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें ग्रेड C के 230 और ग्रेड D के 1,360 पद शामिल हैं।
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 के बीच आयोजित होगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी जानकारी की जांच कर लें, क्योंकि यह दस्तावेज़ परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। इसके साथ ही एसएससी ने परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड को भी स्पष्ट कर दिया है।

महत्वपूर्ण तिथियां
- भर्ती अधिसूचना जारी: 5 जून 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जून 2025
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 26 जून 2025
- परीक्षा शहर की जानकारी: 31 जुलाई 2025
- परीक्षा तिथि: 6 से 8 अगस्त 2025
- एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से 2-3 दिन पहले
ये भी पढ़ें: DU UG Admissions 2025: कब जारी होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी UG की तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट? चेक करें पूरी डिटेल्स
परीक्षा का पैटर्न
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें तीन विषय शामिल हैं:
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग - 50 प्रश्न (50 अंक)
- जनरल अवेयरनेस - 50 प्रश्न (50 अंक)
- इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन - 100 प्रश्न (100 अंक)
- कुल 200 अंकों की परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- वर्णनात्मक परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम चयन
पात्रता और वेतन
ग्रेड C और ग्रेड D दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
- ग्रेड C: अंग्रेजी ट्रांसक्रिप्शन समय 40 मिनट और हिंदी के लिए 55 मिनट
- ग्रेड D: अंग्रेजी ट्रांसक्रिप्शन समय 50 मिनट और हिंदी के लिए 65 मिनट
वेतन
- ग्रेड C - ₹9,300 से ₹34,800 (ग्रेड पे ₹4,200)
- ग्रेड D - ₹5,200 से ₹20,200 (ग्रेड पे ₹2,400)
इसके साथ ही HRA, DA, TA जैसी भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- "SSC Stenographer Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें और परीक्षा के दिन अपने साथ रखें।
जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। दस्तावेज़ न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: 2.42 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, क्या NBE जारी करेगी NEET PG की आंसर की?












Click it and Unblock the Notifications