RRB NTPC में 30 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती? जानिए क्या है वायरल नोटिफिकेशन की सच्चाई
RRB NTPC 2025 Notification: रेलवे की नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के बीच इन दिनों एक फर्जी नोटिफिकेशन ने भ्रम और बेचैनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस फर्जी दस्तावेज में दावा किया गया है कि RRB प्रयागराज की ओर से NTPC ग्रेजुएट लेवल के लिए 30,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की तारीखें, पदों के नाम और भर्ती क्रमांक तक इसमें विस्तार से दिए गए हैं।
इस आदेश में दावा किया जा रहा है कि रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज की ओर से ग्रेजुएट लेवल पर 30,307 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। वायरल नोटिफिकेशन में भर्ती क्रमांक CEN 03/2025 और 04/2025 लिखा गया है। लेकिन इस नोटिफिकेशन के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

दरअसल, बिलकुल असली सा दिखने वाली यह भर्ती फर्जी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इसे साफ तौर पर झूठा और भ्रामक करार दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये दस्तावेज साइबर ठगी के मकसद से फैलाया गया है और युवा किसी भी लिंक पर क्लिक कर दस्तावेज या पैसे शेयर न करें। असली भर्ती की घोषणा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाएगी।
ये भी पढ़ें: UPPSC RO-ARO Exam: 6 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी RO-ARO की परीक्षा, कैसा रहा इस बार का पेपर?
रेलवे ने बताया झूठा और भ्रामक
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB प्रयागराज) ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिफिकेशन पूरी तरह फर्जी है। अधिकारियों ने कहा कि अब तक ग्रेजुएट लेवल की किसी नई भर्ती की घोषणा नहीं हुई है। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपने दस्तावेज़ या पैसे किसी के साथ साझा न करें।
क्या लिखा है फर्जी नोटिफिकेशन में?
वायरल फर्जी सूचना में कहा गया है कि आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट जैसे पदों का ज़िक्र किया गया है।
जल्द आएगी एग्जाम सिटी की जानकारी
इसी बीच रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स जल्द ही जारी की जाएंगी। उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप RRB की रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
7 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा
RRB NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल की परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
- दो चरणों में सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
- अकाउंट्स क्लर्क और जूनियर क्लर्क के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क व ट्रेन क्लर्क के लिए दो चरण की परीक्षा के बाद वेरिफिकेशन
- हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग
रेलवे की अपील
रेलवे ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि किसी भी भर्ती से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही चेक करें। सोशल मीडिया या अनजान वेबसाइट्स पर उपलब्ध झूठी सूचनाओं से सावधान रहें।
ये भी पढ़ें: CAT 2025: IIM कोझिकोड करेगा इस साल परीक्षा का आयोजन, चेक करें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम की तारीख












Click it and Unblock the Notifications