Railway Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, ICF में निकली भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
Railway Jobs: रेलवे में नौकरी करने का सपना न जाने कितने युवाओं का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अप्रेंटिस के 1000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के साथ-साथ हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं, तो यह मौका आपके करियर को रफ्तार देने का एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1010 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार ICF की आधिकारिक वेबसाइट icf।indianrailways।gov।in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 रखी गई है।
ये भी पढ़ें: Delhi University है UPSC टॉपर्स का गढ़! टीना डाबी से श्रुति शर्मा तक, किस DU कॉलेज से पढ़ीं हैं ये IAS ऑफिसर्स?
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए वही उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस और मैथ्स विषय के साथ 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो। साथ ही, संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) होना भी जरूरी है। कुछ ट्रेड्स के लिए 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/मैथ्स) पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा क्या है?
- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
- अधिकतम आयु (नॉन-आईटीआई): 24 वर्ष
- अधिकतम आयु (आईटीआई): 22 वर्ष
आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी - एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
मिलता है स्टाइपेंड भी
अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- 10वीं पास: ₹6,000 प्रति माह
- 12वीं पास: ₹7,000 प्रति माह
- आईटीआई धारक: ₹7,000 प्रति माह
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹100
- एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
कैसे करें अप्लाई? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले ICF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- ऑनलाइन फॉर्म भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- आवेदन शुल्क भरें
- फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट करें
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications