Railway Job: रेलवे में निकली 9970 पदों पर बंपर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, अभी करें अप्लाई
Railway Job: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय रेलवे, जो देश की सबसे बड़ी नियोक्ता संस्थाओं में से एक है, ने एक बार फिर से युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका दिया है।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 9970 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की शुरुआत, 10 अप्रैल 2025 से हो चुकी है।

हर साल लाखों युवा रेलवे में नौकरी पाने के लिए तैयारी करते हैं, और इस बार भी यह भर्ती कई उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर बन सकती है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और तकनीकी या ग्रेजुएट पृष्ठभूमि से आते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: तहव्वुर राणा को गिरफ्तार करने वाली NIA में कैसे मिलती है नौकरी? चेक करें योग्यता से लेकर सैलरी तक की डिटेल
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा
- न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र: 30 वर्ष
(SC/ST/OBC उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी)
उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- जनरल/OBC/EWS: ₹500
- SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: ₹250
बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
- CBT-1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
- CBT-2
- CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट)
इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद रेलवे में नियुक्त किया जाएगा।
सैलरी
- प्रारंभिक वेतन: ₹19,900/- प्रति माह
- वेतन स्तर: लेवल-2
ऐसे करें आवेदन
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "ALP भर्ती 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉग इन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन की एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें: ESIC Recruitment: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकली भर्ती, 78 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications