Patna HC Recruitment 2025: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Patna High Court Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार की राजधानी पटना में स्थित पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवारों को सुनहरा मौका दिया जा रहा है।
अगर आप तेज टाइपिंग और शॉर्टहैंड की स्पीड के साथ नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इस भर्ती के तहत कुल 111 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है। साथ ही, इंग्लिश शॉर्टहैंड में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होना आवश्यक है। इंग्लिश शॉर्टहैंड और टाइपिंग का प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: 1 पद के 292 दावेदार! रेलवे भर्ती के लिए तगड़ी टक्कर, सरकार के आंकड़े देख घूम जाएगा सिर
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन शुल्क
- जनरल/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी श्रेणी: ₹1100
- एससी/एसटी/ओएच श्रेणी: ₹550
वेतनमान
- चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹25,500 से ₹81,100 तक का वेतन मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले patnahighcourt.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए 'Apply Now' लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉग इन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- भरे हुए फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी शर्तों की जांच कर लें, ताकि किसी भी तरह की गलती न हो।
ये भी पढ़ें: Jeevika Bharti Bihar 2025: 2747 पदों पर आज आखिरी मौका, सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर












Click it and Unblock the Notifications