Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Railway Jobs: 1 पद के 292 दावेदार! रेलवे भर्ती के लिए तगड़ी टक्कर, सरकार के आंकड़े देख घूम जाएगा सिर

Railway Job Rush: भारत में रेलवे की नौकरी को हमेशा से सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित करियर विकल्प माना जाता है। यही वजह है कि लाखों युवा बचपन से ही रेलवे में अफसर, पायलट या कॉन्सटेबल बनने का सपना देखते हैं। लेकिन इस सपने तक पहुंचना कितना कठिन है, इसका अंदाज़ा हाल ही में संसद में पेश हुए आंकड़े साफ कर देते हैं।

साल 2024 में रेलवे ने जब 64,197 पदों पर भर्ती निकाली तो पूरे देश से 1.87 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए। यानी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं की कतार इतनी लंबी कि एक पद के लिए औसतन 291 लोग दावेदार बन गए।

Railway Jobs

संसद में पेश हुए ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि साल 2024 में रेलवे ने 64,197 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिन पर 1.87 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए। इसका मतलब है कि औसतन हर एक पद के लिए करीब 291 उम्मीदवारों ने दावेदारी की।
ये भी पढ़ें: LIC Recruitment 2025: AAO और AE पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, कौन कर सकता है अप्लाई?

आरपीएफ कॉन्सटेबल पदों पर सबसे ज्यादा भीड़

रेल मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कुछ पदों पर प्रतिस्पर्धा चौंकाने वाली रही। आरपीएफ कॉन्सटेबल के 4,208 पदों के लिए ही 45 लाख से ज्यादा आवेदन आए। यानी हर पद पर लगभग 1,076 उम्मीदवार लाइन में थे। इसी तरह टेक्नीशियन के 14,298 पदों पर 27 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म भरा। असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 18,799 पदों के लिए 18 लाख से ज्यादा आवेदन हुए। वहीं, NTPC कैटेगरी के पदों पर भी प्रति पद 700 से ज्यादा आवेदक थे।

भर्ती प्रक्रिया और परीक्षाएं

रेल मंत्रालय ने बताया कि इस समय 92,116 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 55,197 पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) हो चुकी है। ये परीक्षाएं 150 से ज्यादा शहरों में और 15 भाषाओं में कराई गईं। कई पदों जैसे ALP, RPF SI, कॉन्सटेबल, जूनियर इंजीनियर और CMA के नतीजे भी घोषित किए जा चुके हैं।

टेक्नीशियन भर्ती में तेजी

टेक्नीशियन भर्ती में भी काफी प्रगति हुई है। कुल 14,298 पदों में से 9,000 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन पूरा हो चुका है। मंत्रालय का कहना है कि आने वाले महीनों में बाकी रिक्तियां भी भर दी जाएंगी।

2025 में भी बड़े स्तर पर भर्ती

रेलवे ने 2025 में भी बड़े पैमाने पर भर्ती का प्लान तैयार किया है। मार्च में CEN 01/2025 के तहत लगभग 9,970 ALP पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। वहीं, जून में CEN 02/2025 के जरिए 6,238 टेक्नीशियन पदों की भर्ती होगी।

पिछले दो दशकों में सुधार

अगर पिछले 20 साल का रुझान देखें तो भर्ती प्रक्रिया में सुधार साफ नजर आता है। 2004 से 2014 के बीच रेलवे ने लगभग 4.11 लाख भर्तियां की थीं, जबकि 2014 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 5.08 लाख तक पहुंच गई। यानी करीब एक लाख ज्यादा नियुक्तियां हुईं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बदलाव वार्षिक भर्ती कैलेंडर, डिजिटल परीक्षा प्रणाली और कई भाषाओं में परीक्षा कराने जैसे कदमों की वजह से संभव हुआ है।
ये भी पढ़ें: JEE MAIN 2026: इस बार परीक्षा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, NTA ने शुरू कर दी तैयारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+