Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन शुरू, कब तक कर सकते हैं रजिस्टर? चेक करें पूरा प्रोसेस
Pariskha Pe Charcha 2026: बोर्ड परीक्षाएं जैसे-जैसे नजदीक आती हैं, वैसे-वैसे बच्चों के मन में डर, दबाव और अनगिनत सवाल बढ़ जाते हैं। कई बार मेहनत करने के बावजूद बच्चे इस टेंशन के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाते। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा (Pariksha Pe Charcha) बच्चों के लिए एक बड़ी मदद बनकर सामने आता है। यह सिर्फ एक बातचीत नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों के लिए मोटिवेशन का पल होता है, जो परीक्षा के नाम से घबराते हैं।
हर साल पीएम मोदी बच्चों, माता-पिता और शिक्षकों से हल्के-फुल्के अंदाज़ में बात करते हैं। उनकी परेशानियां सुनते हैं और उन्हें आसान तरीके से समझाते हैं कि परीक्षा कोई डर नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का मौका है। इस साल भी PPC 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, और बच्चे फिर से देश के प्रधानमंत्री से सीधे जुड़कर अपनी उलझनों का हल पा सकेंगे।

इस चर्चा में छात्र, माता-पिता और शिक्षक तीनों हिस्सा ले सकते हैं। यह कार्यक्रम लगातार लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि बच्चों को प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ने और परीक्षा से जुड़े सवाल पूछने का मौका मिलता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए परीक्षा पर चर्चा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां लेकर आए हैं।
ये भी पढ़ें: CBSE New Guidelines: प्रैक्टिकल परीक्षा में बड़ा बदलाव, 10वीं–12वीं छात्रों के लिए CBSE ने जारी किए नए SOPs
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की खास बातें
Pariksha Pe Charcha की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका उद्देश्य बच्चों को परीक्षा से जुड़ी टेंशन से बाहर निकालना है। हर साल पीएम मोदी हजारों छात्रों से बातचीत करते हैं और उनकी समस्याओं का सरल भाषा में हल बताते हैं। टाइम मैनेजमेंट, पढ़ाई की प्लानिंग, सोशल मीडिया का असर, ध्यान भटकने से बचाव-हर तरह के सवाल इस मंच पर पूछे जाते हैं। इसके साथ ही पीएम बच्चे को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और असफलताओं से सीखने जैसे जरूरी जीवन-पाठ भी देते हैं।
परीक्षा पे चर्चा में कौन ले सकता है हिस्सा
PPC 2026 में तीन कैटेगरी के लोग भाग ले सकते हैं-
- कक्षा 6 से 12 के छात्र
- माता-पिता
- स्कूल और कोचिंग से जुड़े शिक्षक
सरकार ने इन तीनों समूहों के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिया है, ताकि सब अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकें। यह मंच सिर्फ छात्रों के लिए नहीं बल्कि माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी बच्चों को सही सपोर्ट देने की सीख देता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मकसद सिर्फ पढ़ाई की चर्चा करना नहीं है, बल्कि बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करना है। पीएम मोदी हल्के-फुल्के अंदाज़ में बच्चों को अनुशासन, फोकस और आत्मविश्वास जैसी बातें समझाते हैं। कई छात्र बताते हैं कि इस कार्यक्रम को देखने के बाद उनका परीक्षा डर काफी कम हो जाता है और वे ज्यादा ध्यान से तैयारी कर पाते हैं।
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
PPC 2026 के लिए आवेदन 11 जनवरी 2026 तक किया जा सकता है। अभी पर्याप्त समय है, लेकिन जल्दी रजिस्ट्रेशन करने से प्रक्रिया आसान रहती है। इसमें भाग लेने वालों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी मिलता है, जो छात्रों के लिए एक अच्छा मोटिवेश न होता है।
परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- MyGov Innovate India वेबसाइट पर जाएं
- Participate Now पर क्लिक करें
- अपनी कैटेगरी चुनें-Student/Parent/Teacher
- मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करें
- छोटा सा क्विज या एक्टिविटी पूरा करें
- छात्र चाहें तो 500 कैरेक्टर के अंदर पीएम मोदी से सवाल भी भेज सकते हैं
पूरी प्रक्रिया आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है, जिससे हर कोई आसानी से भाग ले सकता है।
ये भी पढ़ें: CLAT 2026: बदल गया क्लैट परीक्षा पैटर्न, कितना हो सकता है इस बार का कटऑफ?
-
CBSE Board Result 2026 Update: क्या आपके पास है APAAR ID? कैसे चेक करें UMANG ऐप पर मार्कशीट ? -
Pratibha Singh Solanki: कौन हैं 10वीं में 499 अंक लाने वाली प्रतिभा?MP बोर्ड टॉपर ने खुद बताया सक्सेस का मंत्र -
MP Board Results 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट! -
MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज? -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
CBSE 10th Results 2026: किस तारीख को आएगा परिणाम? क्या होता है रिजल्ट में दिए RL-UFM जैसे कोड्स का अर्थ? -
MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख तय, सीएम खुद करेंगे जारी, कैसे चेक करें मार्कशीट?












Click it and Unblock the Notifications