Odisha CHSE Result 2025: जल्द आएंगे 12वीं बोर्ड के रिजल्ट, क्या है DigiLocker से परिणाम डाउनलोड करने का तरीका?
Odisha CHSE Class 12 Result 2025: प्लस टू के छात्रों के लिए बड़ी खबर आने वाली है। ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) जल्द ही कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2025 घोषित करने वाली है। इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में कुल 3.90 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
18 फरवरी से 27 मार्च तक राज्यभर के 1,276 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई थी। अब इन छात्रों की नजरें उस दिन पर टिकी हैं जब उनका रिजल्ट जारी होगा, क्योंकि यही नतीजा उनके आगे के करियर और उच्च शिक्षा की दिशा तय करेगा।

रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी और फिर छात्रों के लिए इसे ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं- जैसे वेबसाइट, SMS और DigiLocker।
ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा CBSE रिजल्ट आने के बाद हुए ट्रोल! क्या 12वीं की परीक्षा में हो गए हैं फेल?
रीवैल्यूएशन का भी है ऑप्शन
जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीवैल्यूएशन या इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सप्लीमेंट्री परीक्षा भी उनके लिए एक और मौका लेकर आएगी। ओडिशा 12वीं बोर्ड रिजल्ट का छात्रों के भविष्य पर सीधा असर होगा, इसलिए यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हजारों सपनों का दरवाजा खोलने वाली चाबी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे
रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी और उसके तुरंत बाद छात्र अपने अंकपत्र आधिकारिक वेबसाइट्स - chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in - पर जाकर देख सकेंगे।
रोल नंबर से देखें रिजल्ट, SMS और DigiLocker से भी सुविधा
छात्र अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा SMS और DigiLocker के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है, ताकि दूर-दराज के छात्रों को भी रिजल्ट देखने में परेशानी न हो।
कैसे चेक करें CHSE ओडिशा 12वीं का रिजल्ट
- वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए 'Odisha 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी
- PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट
- digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें
- 'Register for DigiLocker' पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से लॉगइन करें
- यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें
- आधार नंबर दर्ज करें
- साइन इन करके CHSE Odisha 12वीं रिजल्ट 2025 देखें
कम नंबर आने पर ये हैं विकल्प
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह रीवैल्यूएशन या सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाते, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा।
पिछले साल का पास प्रतिशत
- साइंस: 86.93%
- कॉमर्स: 82.27%
- आर्ट्स: 80.95%
करियर और एडमिशन की राह होगी तय
इस रिजल्ट से छात्रों की आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय होगी। कॉलेजों में दाखिले से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक, हर जगह इस रिजल्ट का महत्व होगा। ऐसे में सभी की नजरें अब आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: PSEB Result 2025: पंजाब बोर्ड रिजल्ट में लुधियाना की लड़कियों का जलवा! PSEB 10वीं में टॉप 3 रैंक पर किया कब्जा












Click it and Unblock the Notifications