प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा CBSE रिजल्ट आने के बाद हुए ट्रोल! क्या 12वीं की परीक्षा में हो गए हैं फेल?
Raihan Vadra: कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रोल हो रहे हैं। ट्रोलिंग की वजह है, सीबीएसई (CBSE) बोर्ड का रिजल्ट। जी हां... जिस दिन 13 अप्रैल को सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आया, उसी दिन से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर ये दावा कर रहे हैं कि रेहान वाड्रा ने 12वीं की परीक्षा दी थी और वो उसमें फेल हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर ने दावा किया कि 'बिग ब्रेकिंग, प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान सीबीएसई 12वीं में फेल हो गए हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''देखा प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान 12वीं में फेल हो गए हैं। अब वो राजनीति में अपना करियर बनाएंगे।'' एक यूजर ने लिखा, ''रेहान के फेल होने से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। पूरे परिवार ने रेहना को इस बात के लिए डांटा है और उससे पढ़ाई-लिखाई ना करने की बात कही है।'' लेकिन आपको बता दें कि ये दावे फर्जी हैं। प्रियका गांधी के बेटे रेहान ने इस बार कोई 12वीं की परीक्षा नहीं दी थी, वो 24 साल के हैं और लंदन से पढ़कर आए हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने BJP IT सेल को ठहराया जिम्मेदार
इन फर्जी खबरों पर रिप्लाई करते हुए @Mrdemocratic यूजर ने कहा, ''बीजेपी आईटी सेल इस तरह फैलाती है फर्जी खबरें, रेहान 12वीं में नहीं है, उसकी उम्र 24 साल है, उसने दिल्ली, देहरादून और लंदन में पढ़ाई की है। उसने लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। रेहान पेश से इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट है। यह बिल्कुल फर्जी खबर है।''
एक अन्य यूजर @dintentdata ने लिखा, ''दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं। हालांकि, ये दावे निराधार हैं। रेहान वाड्रा पहले ही स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से स्नातक कर चुके हैं।''
who is Raihan Vadra: कौन है रेहान वाड्रा?
- रेहान वाड्रा प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के सबसे बड़े बेटे हैं। रेहान वाड्रा 25 साल के हैं। रेहान वाड्रा पेशे से "विजुअल आर्टिस्ट" है। जिन्हें सड़क और वन्यजीव फोटोग्राफी करना पसंद है।
- रेहान वाड्रा का जन्म 29 जून 2000 को हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेहान वाड्रा ने अपनी शुरुआती शिक्षा नई दिल्ली और देहरादून से की है। उन्होंने लंदन के SOAS विश्वविद्यालय से अपनी डिग्री ली है।
- भारत के सबसे राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आने वाले रेहान वाड्रा लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वो राजनीति में भी एक्टिव नहीं हैं। सार्वजनिक रूप से दिखने की तुलना में रेहान को रचनात्मक कामों में ज्यादा दिलचस्पी है।
- रेहान वाड्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मतदान किया था। वोट डालने के बाद रेहान ने पीटीआई से कहा था, "हमें हर पांच साल में बदलाव लाने और लोकतंत्र में भाग लेने का मौका मिलता है। इसलिए, सभी को बाहर आकर मतदान करना चाहिए।"
- प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा की एक 23 वर्षीय बेटी भी हैं, जिसका नाम मिराया है। मिराया देहरादून के वेल्हम गर्ल्स कॉलेज की पूर्व छात्रा हैं। वह कथित तौर पर प्रशिक्षक स्तर का डाइविंग कोर्स कर रही हैं। मिराया को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications