Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CUET UG 2025 Result: कब जारी करेगा NTA CUET का रिजल्ट? cuet.nta.nic.in के जरिए कर सकेंगे स्कोर चेक

NTA CUET UG Result 2025: कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। इस साल परीक्षा देश-विदेश के 500 से अधिक शहरों में आयोजित की गई थी।

इस साल भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने CUET UG की परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब सभी की नजरें NTA की वेबसाइट पर टिकी हैं। जहां से छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। स्कोरकार्ड के आधार पर ही देश की बड़ी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

NTA CUET UG 2025 Result Date

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें: DU UG Admission 2025: 71,624 सीटों पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, इस बार कौन‑से कोर्स हैं सबसे पॉपुलर?

काउंसलिंग के लिए जरूरी है स्कोरकार्ड

CUET UG 2025 का स्कोरकार्ड काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग के जरिए क्वालिफाई करेंगे, उन्हीं को एडमिशन मिलेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद हर यूनिवर्सिटी अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेगी।

13 मई से 3 जून तक हुई थी परीक्षा

CUET UG 2025 की परीक्षा इस साल 13 मई से 3 जून के बीच देश-विदेश के 500 से ज्यादा शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की 17 जून को जारी की गई थी।

कैसे डाउनलोड करें CUET UG 2025 रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • "View CUET UG Result 2025" या "View CUET Scorecard 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी एप्लिकेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

क्या है CUET UG?

CUET UG यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट, एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जिसे NTA हर साल आयोजित करता है। इसका मकसद देश की यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन को आसान और एकसमान बनाना है। इससे छात्र एक ही परीक्षा के स्कोर से कई यूनिवर्सिटी में आवेदन कर सकते हैं।

इस परीक्षा में उम्मीदवार की भाषाई योग्यता, डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स और जनरल टेस्ट में समझ की जांच की जाती है। CUET UG कई भाषाओं में आयोजित होती है और इसका दायरा देश-विदेश में फैला होता है।

रिजल्ट को लेकर कैसे रहें अपडेट?

उम्मीद है कि NTA जल्द ही रिजल्ट की तारीख का ऐलान करेगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
ये भी पढ़ें: UGC NET Guidelines: 25 जून से शुरू होगी परीक्षा, इन डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगा एंट्री, पढ़ें गाइडलाइन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+