NEET PG 2025 Result: कब आएगा नीट पीजी का रिजल्ट? बोर्ड ने दी अहम जानकारी, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
NEET PG 2025 Result: देशभर के लाखों डॉक्टरों और मेडिकल स्नातकों की नजरें इस समय सिर्फ एक बड़ी घोषणा पर टिकी हैं-NEET PG 2025 का रिजल्ट। यह परीक्षा हर साल उन उम्मीदवारों के लिए सबसे अहम मानी जाती है जो MD, MS या PG डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। इस बार 3 अगस्त 2025 को आयोजित हुई परीक्षा में लाखों डॉक्टरों ने हिस्सा लिया और अब सभी बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब उनकी मेहनत का नतीजा सामने आएगा।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने पहले ही साफ कर दिया है कि रिजल्ट 3 सितंबर 2025 तक जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कट-ऑफ, क्वॉलिफाइंग पर्सेंटाइल और काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

कब और कहां जारी होगा रिजल्ट
NBEMS के अनुसार, नीट पीजी 2025 का परिणाम 3 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइटों nbe.edu.in और natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, स्कोर और ऑल इंडिया रैंक (AIR) शामिल होंगे। इसके साथ ही क्वॉलिफाइंग पर्सेंटाइल और कट-ऑफ भी घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: RRB NTPC Exam 2025: 3445 पदों के लिए कल 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, क्या है परीक्षा का पैटर्न?
कैसे चेक करें नीट पीजी रिजल्ट 2025
- सबसे पहले nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'NEET PG Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
- व्यक्तिगत स्कोरकार्ड अलग से डाउनलोड करें, जिसमें सेक्शन-वाइज मार्क्स और AIR भी होंगे।
पिछले साल का कट-ऑफ
- जनरल कैटेगरी - 50वां पर्सेंटाइल
- SC/ST/OBC - 40वां पर्सेंटाइल
- PwD (जनरल) - 45वां पर्सेंटाइल
कट-ऑफ स्कोर हर साल परीक्षा की कठिनाई और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर बदलता है।
रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग
ऑल इंडिया काउंसलिंग - मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ऑल इंडिया कोटा (50%) सीट्स के लिए काउंसलिंग करेगी। इसमें डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स, JIPMER और AFMS संस्थान शामिल होंगे।
स्टेट-लेवल काउंसलिंग - राज्य प्राधिकरण अपनी 50% सीट्स के लिए अलग काउंसलिंग आयोजित करेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
काउंसलिंग के मुख्य स्टेप्स
रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
कुल 4 राउंड - राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3, और स्ट्रे वैकेंसी
ये भी पढ़ें: SSC Recruitment 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, मिलेगी 40 हजार सैलरी, अभी करें अप्लाई!












Click it and Unblock the Notifications