BPSC Recruitment 2025: बिहार में निकली बंपर भर्ती, AEDO समेत कई पदों पर शुरू हुए आवेदन
BPSC Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक साथ कई बड़ी भर्तियों का ऐलान किया है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
इसके साथ ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और नगर विकास विभाग में सहायक नगर निवेशक के पदों के लिए भी आवेदन की तिथियां तय कर दी गई हैं। इन भर्तियों के जरिए राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है।

आवेदन की पूरी जानकारी
AEDO पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 तक bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें।
ये भी पढ़ें: BSF Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, BSF ने हेड कांस्टेबल RO/RM के लिए निकाली भर्ती
योग्यता व आयु सीमा
- स्नातक डिग्री होना अनिवार्य
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु:
- सामान्य (पुरुष): 37 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) और अनारक्षित (महिला): 40 वर्ष
- एससी/एसटी (पुरुष व महिला): 42 वर्ष
परीक्षा पैटर्न
AEDO भर्ती परीक्षा में तीन चरणों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी।
भाषा परीक्षा (100 अंक):
- सामान्य अंग्रेजी - 30 अंक
- सामान्य हिंदी - 70 अंक
- समय - 2 घंटे
यह परीक्षा क्वालिफाइंग होगी, न्यूनतम अंक नहीं पाने पर अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।
- सामान्य अध्ययन: 100 प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे का समय।
- सामान्य योग्यता: 100 प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे का समय।
- निगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक भर्ती
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद में 17 पदों पर सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक की भर्ती निकली है।
- आवेदन की तिथि: 27 अगस्त से 19 सितंबर 2025
- योग्यता: रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या भौतिकी में स्नातकोत्तर डिग्री
जो उम्मीदवार पहले से सरकारी सेवा में हैं, उन्हें नियोक्ता से अग्रसारित आवेदन करना होगा।
सहायक नगर निवेशक भर्ती
सहायक नगर निवेशक के लिए आवेदन 28 अगस्त से 22 सितंबर तक लिए जाएंगे।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टाउन प्लानिंग, रीजनल/अर्बन प्लानिंग, सिटी प्लानिंग, कंट्री प्लानिंग, ट्रांसपोर्ट प्लानिंग, हाउसिंग या इन्वायरनमेंटल प्लानिंग में स्नातकोत्तर डिग्री
आयु सीमा (01.08.2025 तक):
- सामान्य (पुरुष): 37 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
- एससी/एसटी (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष
- वेतनमान: लेवल-9 (पुनरीक्षित)
इन सभी भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने और विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में निकली भर्ती, क्या है अप्लाई करने का प्रोसेस?












Click it and Unblock the Notifications