Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Navy Recruitment 2025: 8वीं पास के लिए नौकरी का मौका, नेवल डॉकयार्ड मुंबई में निकली भर्ती

Indian Navy Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2025: भारतीय नौसेना मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। यहां अप्रेंटिस के 286 पदों पर भर्ती का शानदार मौका निकला है। जो युवा इंडियन नेवी के साथ करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को किसी तरह की आवेदन फीस नहीं देनी होगी। वहीं, लिखित परीक्षा सिर्फ मुंबई में आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीख अक्टूबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 23 से 29 अगस्त के रोजगार समाचार पत्र में जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2025

इस भर्ती की लिखित परीक्षा सिर्फ मुंबई में होगी और परीक्षा अक्टूबर 2025 में आयोजित की जाएगी। इस अभियान के तहत कुल 286 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी। योग्य उम्मीदवार बताए गए आसान स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में निकली भर्ती, क्या है अप्लाई करने का प्रोसेस?

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NCVT/SCVT) का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती की खासियत यह है कि अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। यानी योग्य बड़े उम्र के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेजों की जांच
  • मेडिकल परीक्षा

इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का ही चयन होगा।

परीक्षा पैटर्न

  • लिखित परीक्षा ओएमआर आधारित होगी और 100 अंकों की होगी।
  • पेपर में केवल ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे।
  • विज्ञान और गणित के 35-35 अंक, जबकि सामान्य ज्ञान के 30 अंक होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  • इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक पोर्टल registration.ind.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

यह भर्ती नेवल डॉकयार्ड में काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन कर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: BPSC Recruitment 2025: बिहार में निकली बंपर भर्ती, AEDO समेत कई पदों पर शुरू हुए आवेदन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+