NEET PG 2025: 2.42 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, क्या NBE जारी करेगी NEET PG की आंसर की?
NEET PG 2025: देश के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए एक बड़ा दिन रविवार, 3 अगस्त का रहा। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 3 अगस्त को NEET PG 2025 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में संपन्न कराया गया।
देशभर के 301 शहरों में 1052 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 2.42 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए, जिससे यह अब तक की सबसे बड़ी सिंगल-शिफ्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा बन गई। अब उम्मीदवारों की नजर कोचिंग संस्थानों और विशेषज्ञों द्वारा जारी की जाने वाली अनौपचारिक आंसर की पर टिकी है, जो उन्हें अपने अनुमानित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद करेगी।

आंसर की जारी करेंगे कोचिंग संस्थान
परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार अब आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि NBEMS आधिकारिक प्रश्नपत्र और आंसर की जारी नहीं करता है। ऐसे में कई प्रमुख कोचिंग संस्थान और विशेषज्ञ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनौपचारिक आंसर की और समाधान अपलोड करेंगे।
ये भी पढ़ें: अगस्त में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बैंक क्लर्क और बिहार LDC भर्ती के लिए करें अप्लाई!
प्रश्नपत्र साझा करने पर रोक
NBE की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा के समय एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर साइन करना होता है। इस समझौते के तहत परीक्षा की सामग्री को किसी के साथ साझा करना, चाहे ऑफलाइन हो या ऑनलाइन, सख्त मना है।
परीक्षा विश्लेषण भी होगा जारी
NEET PG 2025 का परीक्षा विश्लेषण भी जल्द ही कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। यह विश्लेषण उन छात्रों की मदद से तैयार किया जाता है जिन्होंने परीक्षा दी होती है। इसमें पेपर की कठिनाई का स्तर, किस विषय से कितने सवाल आए और किस टॉपिक से कम सवाल पूछे गए, जैसी जानकारी शामिल होगी।
आंसर की से अनुमानित स्कोर कैसे निकालें
उम्मीदवार अनौपचारिक आंसर की की मदद से अपना अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। NEET PG की मार्किंग स्कीम के अनुसार हर सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
रिजल्ट की तारीख
NBEMS ने जानकारी दी है कि NEET PG 2025 का परिणाम 3 सितंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों को आंसर की के आधार पर अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को होगी परीक्षा, चेक करें दिशा-निर्देश और एग्जाम पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications