MP Board Result 2025: कब जारी होगा मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट
MP Board Result 2025 Date: MP बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10 और 12 के बोर्ड एग्जाम के परिणाम घोषित करने जा रहा है। इस साल कुल 16 लाख 60 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से लगभग 9.5 लाख छात्र 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे थे।
हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे मई के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

कब हुई थी परीक्षाएं?
MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। कुल 16,60,252 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 10वीं के परीक्षार्थियों की संख्या 9,53,777 और 12वीं के छात्रों की संख्या 7,06,475 थी।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025 Admit Card: 8 मई से होनी है परीक्षा कब आएगा एडमिट कार्ड? यहां चेक करें CUET UG के लेटेस्ट अपडेट
पिछला रिजल्ट कैसा रहा था?
पिछले साल यानी 2024 में 12वीं का पास प्रतिशत 64.49% और 10वीं का 58.10% रहा था। 2023 के मुकाबले ये परिणाम बेहतर थे। अब इस बार छात्रों और अभिभावकों को उम्मीद है कि रिजल्ट और भी अच्छा रहेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक
- सबसे पहले mpbse.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- "Exam Results" सेक्शन पर क्लिक करें
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक चुनें
- रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर भरें
- सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें
- चाहें तो प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करें
मोबाइल ऐप और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
MP बोर्ड छात्रों को मोबाइल ऐप और SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा देता है। छात्र Google Play Store से "MPBSE App" डाउनलोड कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने का फॉर्मेट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: हो गया क्लियर! इस बीच आएगा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखें चेक करने के स्टेप
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications