CUET UG 2025 Admit Card: 8 मई से होनी है परीक्षा कब आएगा एडमिट कार्ड? यहां चेक करें CUET UG के लेटेस्ट अपडेट
CUET UG Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 की परीक्षा आगामी 8 मई से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भागीदार संस्थाओं में अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए NTA जल्द ही इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही cuet.nta.nic.in पर जारी करने जा रहा है। इससे पहले, एजेंसी एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी करेगी, जिससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र का स्थान पता चलेगा। यह सिटी स्लिप परीक्षा के दिन अनिवार्य नहीं होगी, लेकिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड को परीक्षा केंद्र पर लाना जरूरी होगा।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, NTA उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप भेजेगा, जिसमें उम्मीदवार को उनके परीक्षा केंद्र का स्थान पता चलेगा। हालांकि, यह स्लिप परीक्षा के दिन साथ में लाने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: 'उम्र में बड़े हैं तो मिल जाएगा दाखिला?', CUET UG के जरिए पाना है DU में एडमिशन, पहले जान लीजिए टाई ब्रेकर नियम
जब एडमिट कार्ड जारी होगा, तो उसमें परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइम, परीक्षा के दिन के निर्देश और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड लेकर परीक्षा स्थल पर जाएं। फोटो आईडी कार्ड की सूची एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।
एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो उम्मीदवारों को तुरंत NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क करना चाहिए या [email protected] पर ईमेल भेजकर समस्या की जानकारी देनी चाहिए।
CUET UG 2025 की परीक्षा की तिथियां
CUET UG 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
कैसे डाउनलोड करें CUET UG 2025 एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- एडमिट कार्ड या एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी भरें।
- सबमिट करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
यह परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भागीदार संस्थाओं में अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CUET UG 2025 के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से cuet.nta.nic.in और nta.ac.in वेबसाइट पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम












Click it and Unblock the Notifications