Maharashtra SSC Result 2025: महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, जानिए कब और कहां देख सकेंगे परिणाम
Maharashtra SSC 10th Board Result 2025: महाराष्ट्र के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी खबर आने वाली है। सालभर की मेहनत, कई रातों की पढ़ाई और परीक्षा केंद्र की घंटियों के बाद अब वह घड़ी आ रही है, जब छात्रों को उनके परिश्रम का फल मिलेगा।
महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं (SSC) परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि इस साल का रिजल्ट तय तारीख से पहले ही जारी किया जा सकता है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10 का परिणाम 13 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। पहले इसे 12 मई को जारी किया जाना था, लेकिन बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी होने के कारण तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी रिजल्ट
इस साल 10वीं का परिणाम बोर्ड के इतिहास में सबसे जल्दी घोषित किया जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि परीक्षाएं भी समय से पहले, 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: जल्द खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, जाने DigiLocker से रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
16 लाख से अधिक छात्र हुए थे पंजीकृत
इस बार SSC परीक्षा के लिए लगभग 16.11 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 8.6 लाख लड़के, 7.47 लाख लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल थे।
राज्यभर में 9 मंडल संभालते हैं परीक्षा व्यवस्था
महाराष्ट्र बोर्ड की राज्यभर में 9 क्षेत्रीय मंडल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करते हैं। प्रत्येक मंडल उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करने के बाद पूरी जानकारी पुणे स्थित मुख्यालय को भेजता है, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: पिछले साल कैसा रहा था 10वीं-12वीं का रिजल्ट? UMANG ऐप से चेक कर सकते हैं मार्क्स












Click it and Unblock the Notifications