देश के किस-किस हिस्से में मौजूद हैं खान सर के कोचिंग सेंटर? चेक कीजिए एड्रेस के साथ पूरी लिस्ट

Khan Sir: शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान, जिन्हें खान सर के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी शादी का ऐलान किया है। अपने एक वीडियो में खान सर ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान ही उन्होंने शादी रचा ली है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। खान सर की रिसेप्शन का कार्ड भी वायरल हो चुका है जिसमें दुल्हन का नाम एस.खान लिखा दिख रहा है। खान सर अपने पढ़ाने के स्टाइल की वजह से स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

पटना में 'खान ग्लोबल स्टडीज' नाम से एक कोचिंग सेंटर है, जिसने कोरोना लॉकडाउन के दौरान काफी ध्यान आकर्षित किया। इस पहल के पीछे खान सर हैं, जिन्होंने 2019 में YouTube पर कदम रखा और अपने एक वीडियो के बाद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने लगे।

Khan Sir Coaching

उनका मुख्य ध्यान छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने और सरकारी नौकरी पाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करना है। खान सर पढ़ाने के अपने यूनिक स्टाइल की वजह से स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

कहां-कहां मौजूद है खान सर का कोचिंग सेंटर?

पटना के मुसलपुर हाट से शुरू हुआ खान सर का कोचिंग सेंटर आज पूरे देश में लोकप्रिय है। देश के अलग-अलग हिस्सों में खान सर के कोचिंग सेंटर के ब्रांच मौजूद हैं। इंटरनेट पर खान ग्लोबल स्टडीज की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार देशभर में खान सर के कोचिंग के 6 ब्रांच मौजूद हैं। यहां हमने खान सर के सभी कोचिंग सेंटर की लिस्ट तैयार की है।

खान ग्लोबल स्टडीज लर्निंग सेंटर, मुसल्लहपुर हाट - पटना
एड्रेस: साईं मंदिर के पास, मुसल्लहपुर कोइरीटोला, पटना, बिहार - 800006

खान ग्लोबल स्टडीज लर्निंग सेंटर, प्रयागराज
एड्रेस: 8/8ए तेज बहादुर सप्रू रोड, प्रयागराज - 211001

खान ग्लोबल स्टडीज़ लर्निंग सेंटर, करोल बाग - दिल्ली
एड्रेस: 56/4, ग्राउंड फ्लोर, पुराना राजेंद्र नगर नई दिल्ली - 110060

खान ग्लोबल स्टडीज लर्निंग सेंटर, बोरिंग रोड - पटना
एड्रेस: दूसरी मंजिल, कुमार टॉवर, बोरिंग रोड क्रॉसिंग चौराहा, पटना, बिहार - 800001

खान ग्लोबल स्टडीज़ लर्निंग सेंटर, मुखर्जी नगर - दिल्ली
एड्रेस: 704 ग्राउंड फ्लोर मेन रोड फ्रंट ऑफ बत्रा सिनेमा, मुखर्जी नगर दिल्ली - 110009

खान ग्लोबल स्टडीज़ लर्निंग सेंटर, देहरादून
एड्रेस: प्रथम तल शिवालिक टॉवर, 231 खा, डांडा लाखोंड, मुख्य, सहस्त्रधारा रोड उत्तराखंड - 248001

ये भी पढ़ें: Khan Sir Net Worth: दूल्हा बने पटना वाले खान सर की कमाई कितनी? कोचिंग के लिए क्या लेते हैं फीस? जानें नेथवर्थ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+