Khan Sir Net Worth: चुपके से शादी करने वाले पटना के खान सर की कमाई कितनी? कितनी लेते हैं Fees? पूरी कहानी
Khan Sir Net Worth: 'नाम है खान, और पढ़ाते हैं ज्ञान!' पटना के सुपरस्टार टीचर, जिन्हें दुनिया खान सर के नाम से जानती है, यानी फैजल खान, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार ना तो कोई UPSC का लंबा-चौड़ा लेक्चर है, ना ही SSC का कोई ट्रिक वाला वीडियो, बल्कि बात है उनकी कमाई की, जो हर स्टूडेंट को हैरान कर दे!
शिक्षक दिवस के मौके पर जब हर कोई अपने गुरु को याद कर रहा है, खान सर की संपत्ति और उनके कम फीस वाले कोचिंग मॉडल ने सबका ध्यान खींच लिया है। तो चलिए, खोलते हैं खान सर की 'पर्सनल फाइल' और जानते हैं कि आखिर इस 'ज्ञान के सुल्तान' की नेटवर्थ और कोचिंग फीस का राज क्या है...

खान सर का सफर: 40 रुपये से 40 लाख तक!
फैजल खान, यानी हमारे खान सर, का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मिडिल-क्लास परिवार में हुआ। पिता कॉन्ट्रैक्टर थे, मां हाउसवाइफ, और बड़ा भाई इंडियन आर्मी में ऑफिसर। खान सर की जिंदगी की शुरुआत भी किसी UPSC मेन्स पेपर से कम नहीं थी - मुश्किलों भरी। एक वक्त था जब वह पूरे दिन पढ़ाने के बाद सिर्फ 40 रुपये कमा पाए और 90 रुपये का बस किराया न दे पाने की वजह से पैदल घर लौटे। लेकिन कहते हैं ना, जहां इच्छा, वहां राह! दोस्तों की मदद से पटना में शुरू किया गया उनका कोचिंग सेंटर 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' आज देशभर में मशहूर है।
2019 में कोविड के दौरान जब ऑफलाइन कोचिंग बंद हुई, खान सर ने यूट्यूब को बनाया अपना क्लासरूम। आज उनके यूट्यूब चैनल 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' के 24 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, और 'खान ग्लोबल स्टडीज' चैनल के भी करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स। उनके वीडियो में भोजपुरी स्टाइल, ह्यूमर, और आसान भाषा का तड़का ऐसा है कि UPSC का सबसे टफ टॉपिक भी 'लिट्टी-चोखा' जितना आसान लगने लगता है!
Faizal Khan Sir Net Worth: खान सर की नेट वर्थ: पढ़ाई से पैसा, लेकिन भावना से सेवा
जहां बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों की फीस सुनकर छात्रों के घर EMI का मीटर घुमने लगता है, वहीं खान सर 150-200 रुपये में कोर्स बेचते हैं। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक खान सर की कुल संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपये है। उनकी मंथली इनकम 10 से 12 लाख रुपये बताई जाती है, जो यूट्यूब, ऐप, और कोर्सेज से आती है।
कमाई के क्या जरिए?
- YouTube चैनल (24.6 मिलियन सब्सक्राइबर): ₹10-12 लाख/महीना
- खान ग्लोबल स्टडीज: ऑफलाइन + ऑनलाइन कोचिंग
- मोबाइल ऐप: हिंदी व इंग्लिश दोनों मीडियम के लिए
- बुक्स, एंडोर्समेंट्स और लाइव लेक्चर्स
इतना कुछ होने के बावजूद, उनकी फीस आज भी डोसा से सस्ती और गोलगप्पे से थोड़ी महंगी है।
'सस्ती कोचिंग, टॉप क्वालिटी': यही है खान मॉडल
'पढ़ाना है बच्चों को, लूटना नहीं है बैंकों को!' खान सर SSC, बैंकिंग, रेलवे, UPSC जैसी तमाम परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं। फीस स्ट्रक्चर देखिए-
| क्रमांक | कोर्स | फीस |
|---|---|---|
| 1 | सामान्य ज्ञान, गणित, करंट अफेयर्स | ₹150 - ₹200 |
| 2 | SSC, रेलवे, बैंकिंग | ₹300 - ₹500 |
| 3 | UPSC (Hindi Medium) | ₹69,500 - ₹1,00,000 |
| 4 | UPSC (English Medium) | ₹79,500 - ₹1,00,000 |
इनकी कोचिंग 'लोकल' लगती है, लेकिन रीच 'नेशनल' है - बिहार से लेकर देहरादून और दिल्ली तक।
यूट्यूब से संसद तक: जहां छात्रों की भीड़, वहां खान सर की गूंज
कोविड के दौरान कोचिंग बंद हुई तो यूट्यूब खोला... और फिर जो क्लास लगी, वो देशभर में वायरल हो गई। अब स्थिति ये है कि कोई छात्र BPSC का फॉर्म भरे या UPSC का मेंस - बिना 'खान सर की क्लास' देखे आगे नहीं बढ़ता।
- उनके वीडियो ह्यूमर + हकीकत = हिट!
- 'बाबा टाइप सवाल' से लेकर 'इंटरनेशनल रिलेशन' तक हर टॉपिक पर 'पटना स्टाइल' में क्लास
कौन हैं खान सर की बीवी? - 'मिस्ट्री मिसेज' बनीं नई चर्चा की वजह
खबरों के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच, 7 मई को शादी हुई है और दुल्हन का नाम है A.S. खान। वो भी बिहार की ही रहने वाली हैं। शादी बेहद निजी रखी गई। अब रिसेप्शन की तैयारी। जानें कब है-
- 2 जून 2025: परिवार और करीबी लोगों के लिए
- 6 जून 2025: छात्रों के लिए 'विशेष भोज'
खान सर फैमिली बैकग्राउंड: घर में देशभक्ति का DNA
- पिता: भारतीय नौसेना में अधिकारी
- माता: गृहिणी
- भाई: भारतीय सेना में कार्यरत
इनकी जड़ें उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैं, लेकिन आज पहचान पूरे देश में है - खासकर उन बच्चों में, जो छोटे शहरों से बड़े सपनों की उड़ान भरते हैं।
कहां मिलते हैं खान सर?
- Khan GS Research Centre,
- किशन कोल्ड स्टोरेज के पास,
- साई मंदिर के पास,
- मुसल्लहपुर हाट, पटना - 800006
अंतिम पंक्ति: पढ़ाने वाला 'गुरु' अब बन चुका है 'घरवाला'
जहां देश में कोचिंग इंस्टीट्यूट लाखों की फीस वसूलकर भी 'कम रिजल्ट, ज्यादा विज्ञापन' देते हैं, वहीं खान सर ने ₹200 की फीस में लाखों छात्रों के करियर को दिशा दी है।












Click it and Unblock the Notifications